ADVERTISEMENT
home / ट्रैवल
Nauru Country Which Has No Capital in hindi

Interesting Fact: जानिए दुनिया में वो इकलौता देश कौन सा है जिसकी कोई राजधानी ही नहीं है

हम अपने देश के बारे में ही पूरी बातें नहीं जानते हैं और ऐसे तो फिर पूरी दुनिया को जानना बेहद मुश्किल है। लेकिन थैंक्स टू गूगल, जिसकी वजह से हमें सैंकड़ों में देश-दुनिया से जुड़ी कोई भी जानकारी मिल जाती है। जैसे कि अब अगर आपको रोचक चीजें पढ़ने का शौक है तो आपको बता दें कि इस दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिसकी कोई भी राजधानी ही नहीं है। आज यहां हम आपको ऐसे ही अनोखे देश के बारे में बहुत कुछ बताने जा रहे हैं, जोकि आपकी नॉलेज को अपडेट भी करेगा और साथ ही आपको ये जानकारी काफी मजेदार भी लगेगी।

किस देश की कोई राजधानी नहीं है Name The Country Which Has No Capital?

अब सवाल यह है कि आखिर दुनिया का ऐसा कौन-सा देश है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है। आपको बता दें कि नाउरू (Nauru) एक ऐसा देश है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है। यह देश कुछ छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। इसे सबसे छोटा द्वीपीय देश कहा जाता है। सामान्यतः हर देश की कोई न कोई राजधानी जरुर होती है ! पर नाउरू देश का क्षेत्रफल कुछ किलोमीटर तक ही सीमित है ! और ये अपनी आधिकारिक (ऑफीशियल) राजधानी नहीं रखता है।

कहां है नाउरू?

आस्ट्रेलिया महाद्वीप में बसा ‘नौरू’ या ‘नाउरू’ दुनिया का बड़ा ही दिलचस्प देश है, लेकिन शायद ही कोई इस देश का नाम जानता होगा। ये दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है। इसका क्षेत्रफल केवल 21 वर्ग किमी में फैला हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2007 में इसकी जनसंख्या महज 13,528 पाई गई थी।

आपको बता दें कि दुनिया में कुल 195 देश मौजूद हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र और दो देश गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं, वेटिकन सिटी और मोनेको। ये दुनिया के दो सबसे छोटे देशों में आते हैं।

ADVERTISEMENT

ऐसे चलता है यहां का शासन

नाउरू देश की अपनी राजधानी नहीं है। तो ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि आखिर यहां का शासन कैसे चलता है। तो आपको बता दें कि नाउरू देश का प्रशासनिक काम वहां कि यारेन सिटी से होता है। यही से इस देश में सरकार अपना काम करती है और देश के महत्वपूर्ण फैसले भी यहीं पर होते हैं। इस देश की आधिकारिक मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है और इस क्षेत्र के निवासियों या मूल निवासियों को नाउरून कहा जाता है। कम जनसंख्या होने के कारण भी यह देश राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों में भी भाग लेता है। 

06 Oct 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT