ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मुनमुन दत्ता ने अपने पहले शो की Throwback Pics की शेयर, कहा- ”दूसरों के सामने….”

मुनमुन दत्ता ने अपने पहले शो की Throwback Pics की शेयर, कहा- ”दूसरों के सामने….”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता ने अपने पहले शो का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि इंडस्ट्री में कदम रखने के शुरुआती दिनों में लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें डांट भी पड़ती थी। 

दरअसल, मुनमुन दत्ता का पहला शो हम सब बाराती था, जो 2004 में ऑनएयर किया गया था। इसमें वह मीठी का किरदार निभाती थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद सामान को खोलते समय उन्हें ये बेहद पुरानी तस्वीरें मीलि हैं, जो एक सूटकेस में रखी हुई थीं। ये मेरे पहले शो हम सब बाराती की तस्वीरें हैं, उस समय मैं कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। यह पहली तस्वीर शूट के मेरे पहले दिन की तस्वीर है। 

उन्होंने आगे लिखा, उस समय मुझे बिल्कुल एक्सपीरियंस नहीं था। दूसरों को देखकर तब मेरे पैर ठंडे पड़ जाते थे और मैं डायलॉग बोलते हुए भी फंबल करती थी और इस वजह से मेरी डांट पड़ती थी और मजाक भी उड़ाया जाता था लेकिन फिर मैंने चीजों को सीखना शुरू कर दिया। मैं अपने इन सभी एक्सपीरियंस के लिए बहुत ही ग्रेटफुल हूं। 

इस महीने की शुरुआत में मुनमुन ने बताया था कि वह मुंबई में नए घर में शिफ्ट हो रही हैं। लेट पोस्ट में मुनमुन ने लिखा, हेक्टिक शूट शेड्यूल के बीच मैंने हाल ही में नए घर में शिफ्ट किया है और इस वजह से मैं काफी बीमार भी हो गई थी लेकिन अब मैं स्वस्थ हूं और नए घर में नई शुरुआत करने को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सपने के सच होने के समान है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने आगे लिखा था, सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक लेकर मैंने अपनी मां और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत किया और दिवाली मनाई। बिना किसी की मदद के खुद से स्क्रैच से शुरू किया और आज मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं और इसलिए मुझे खुद पर गर्व है। मेरी मेहनत और सिन्सियरिटी ने पेऑफ किया है और मैं खुद को ब्लेस्ड मानती हूं। 

यह भी पढ़ें
रणवीर-दीपिका ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, जानिए कहां गये थे घूमने
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अपना नया Video, फैंस बोले- शेरनी कमबैक!
अनुष्का शर्मा को प्रेगनेंसी के बाद खुद की बॉडी से नफरत होने का था डर, खुद किया खुलासा

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

18 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT