ADVERTISEMENT
home / फैशन
Uff! Cannes 2023 में मानुषी छिल्लर ने पहना हाथ से बुना हुआ गाउन, इस ड्रेस को बनाने में लगे थे 800 घंटे

Uff! Cannes 2023 में मानुषी छिल्लर ने पहना हाथ से बुना हुआ गाउन, इस ड्रेस को बनाने में लगे थे 800 घंटे

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 16 मई से 27 मई तक चलेगा। कान्स में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का यह पहला साल था। इसके लिए उन्होंने खासतौर पर फोवरी ब्रांड का व्हाइट गाउन चुना हुआ नजर आया। मानुषी ने व्हाइट गाउन और मिनिमल मेकअप के साथ ग्रीन डायमंड नेकपीस कैरी किया था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है। ड्रेस के बारे में बताया है कि इस गाउन को असल में कैसे बनाया गया और इसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया गया। 

दरअसल, मानुषी ने कान्स में जो व्हाइट गाउन पहना था, वह इटैलियन सिल्क और ट्यूल की 100 परतों से बना था। यह गाउन पूरी तरह से हैंडमेड है। इस ड्रेस को बहुत ही डिलीजेंट डिजाइन किया गया था। इस गाउन को बनाने में डिजाइनर को 800 घंटे लगे।

अगर बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने इस लुक के साथ बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। वहीं इस व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन डायमंड का नेकपीस भी पहना था, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 

ADVERTISEMENT

मानुषी का ये डेब्यू लुक फैंस को इतना पसंद आया था कि अभी भी एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का सबब बनी हुई हैं।

19 May 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT