ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ना हो सकता है खतरनाक, जानें कंट्रोल रखने के तरीके

प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना जरूरी होता है, लेकिन कितना वजन बढ़ना चाहिए, यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा। क्योंकि यह कई बातों पर निर्भर करता है। हर महिला में इसकी जरूरत अलग-अलग हो सकती है। जिस तरह प्रेग्नेंसी के दौरान माँ का वजन कम होना अच्छा नहीं होता है। ठीक उसी तरह प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन भी कई परेशानियों को न्यौता देना होता है।

आमतौर पर महिलाओं का गर्भावस्था में 10 से 12 किलो तक वजन बढ़ता है। इस लेख में हम प्रेग्नेंसी में वजन क्यों बढ़ता है व अधिक बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। तो चलिए सबसे पहले जानेंगे कि आखिर प्रेग्नेंसी में महिला का वजन क्यों बढ़ने लगता है।

प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन
प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना

प्रेग्नेंसी के दौरान कितना वेट बढ़ना चाहिए, इसका जवाब हर महिला के लिए अलग हो सकता है। महिला का गर्भावस्था से पहले कितना वजन व बीएमआई था, यह पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है। नीचे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन और नेशनल रिसर्च काउंसिल के मुताबिक गर्भावस्था में वजन से संबंधित जारी की गई जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

  • अगर किसी महिला का गर्भवस्था से पहले बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से कम है मतलब कि वो अंडरवेट हैं, तो उनका 14 से 18 किलो तक वजन बढ़ना चाहिए।
  • इसी तरह जिन महिलाओं का बीएमआई 18.5-24.9 के बीच में है तो इसका मतलब है कि उनका नॉर्मल बीएमआई है। इन महिलाओं का गर्भावस्था में 11 से 16 किलो तक वजन बढ़ना सुरक्षित माना जा सकता है। 
  • इसके अलावा जिन महिलाओं का बीएमआई 25 से 29 के बीच हैं यानी वो ओवर वेट हैं। इन महिलाओं का वजन 7 से 11 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 
  • जिनका बीएमआई 30 या उससे भी अधिक है, तो 5 से 9 किलो वजन बढ़ना काफी है। 

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन से होने वाली जटिलताएं

गर्भावस्था के दौरान यदि महिला का अत्यधिक वजन बढ़ गया है, तो इससे निम्नलिखित परेशानियों का खतरा अधिक होता है:

ADVERTISEMENT
  • सी-सेक्शन का जोखिम
  • मैक्रोसोमिया
  • गर्भकालीन मधुमेह
  • हाइपरटेंशन की समस्या
  • स्टिलबर्थ
  • ओवरवेट गर्भवती महिलाओं के बच्चों को भविष्य में मोटापा व अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना होती है।

प्रेग्नेंसी में स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए टिप्स

प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना सुनने में नॉर्मल लगता है, परंतु ऐसा है नहीं। गर्भवती के लिए यह काफी चुनौतीपुर्ण होता है। इस समय न तो गर्भवती का वजन कम होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा और सबसे महत्वपूर्ण है कि वजन स्वस्थ रूप से बढ़ना चाहिए। चलिए जानते हैं गर्भावस्था में महिलाओं के लिए स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने के लिए टिप्स।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन
प्रेग्नेंसी में योगा
  • सबसे पहली बात, जिसका आपको ध्यान रखना है वो यह है कि डॉक्टर्स के दिशा-निर्देशों का शुरुआत से पालन करना है। वैसे तो आपका वजन कितना बढ़ रहा है, डॉक्टर इस पर नजर रखते हैं। लेकिन चाहें तो आप भी अपने वजन के बढ़ने का एक ट्रैक रख सकती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान जितना हो सकता है खुद को शारीरिक गतिविधि के जरिए एक्टिव रखें। बशर्ते, डॉक्टर ने किसी कॉम्प्लिकेशन के चलते आराम करने के लिए न कहा हो। 
  • किसी एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज या प्रेग्नेंसी योगा क्लास जॉइन कर सकती हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, जिससे ज्यादा वजन भी नहीं बढ़ेगा।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं। यह बहुत जरूरी है। क्योंकि इस दौरान डिहाइड्रेशन से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। 
  • पूरे नौ महीने ऑयली, फ्राइड, शुगर और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। प्रोटीन, विटामिन और आयरन से भरपूर हेल्दी खाना खाएं। इससे स्वस्थ वजन बढ़ेगा। साथ ही शिशु को पूरे पोषक तत्व भी मिलेंगे।
  • एक बार में ज्यादा खाना खाने की बजाय कम मात्रा में बार-बार खाएं। गर्भवती महिलाओं को हर तीन घंटे में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए हेल्दी विकल्पों का चयन करें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी। साथ ही स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता भी नहीं करना पड़ेगा।
  • गर्भवती महिला के लिए वॉक पर जाना अच्छा हो सकता है। स्वस्थ वजन के लिए रोजाना टहलने जाएं।

माँ और शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्भावस्था में वजन बढ़ना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन अधिक वजन बढ़ना कई परेशानियों का कारण बन सकता है। इस लेख में आपने प्रेग्नेंसी में अधिक वजन बढ़ने से होने वाले जोखिमों के बारे में जाना। ऐसे में अपने और शिशु के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लेख में दिए गए टिप्स को फॉलो कर आपको आवश्यक वजन बढ़ाने में मदद हो सकती है।

चित्र स्रोत: Freepik

26 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT