ADVERTISEMENT
home / xSEO
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

250+ हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बधाई संदेश, शायरी, कोट्स 2022 | Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye, Wishes, Quotes, Status, Dohe in Hindi

हिंदी हमारे हिन्दुतान की चहेती भाषा है, हिंदी हमारी राजभाषा भी है और इसी के सम्मान में हर साल 14 सितंबर को स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी भाषा केंद्र सरकार की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है और दूसरी भाषा अंग्रेजी है। यह भारत गणराज्य की 22 भाषाओं में से एक है। हिंदी हमारे लोकतंत्र की भाषा कही जा सकती है, इसलिए 14 सितम्बर को अगर आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ (Aap Sabhi ko Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye) देना चाहते हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे हमारे ब्लॉग में पढ़ें हिंदी दिवस कोट्स, हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) और हिंदी दिवस की शुभकामनाएं सन्देश हिंदी लिपि में।

Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye | हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं,

सबसे पहले तो आप सभी पाठकों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ, आज के ब्लॉग में हम ज्यादा से ज्यादा हिंदी शब्दों का प्रयोग करेंगें, आपको ये महसूस कराएंगें कि हिंदी भाषा को लिखने-पढ़ने का अनुभव ही अनोखा है, नीचे पढ़ें कुछ बेहतरीन हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें और Hindi Diwas Wishes in Hindi के जरिए अपनी मातृभाषा से अपना प्यार जगजाहिर करें।

  1.  महात्मा गाँधी कहते हैं कि राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है। इसलिए अपनी भाषा को सरंक्षित करने का आज ही प्रण लें। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  2.  कोयल अपनी भाषा बोलती है, इसलिए आजाद रहती है, पर तोता दूसरे की भाषा बोलता है, इसलिए पिंजरे में जीवन भर गुलाम रहता है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  3.  हिन्दी संस्कृत की बेटियों में सबसे अच्छी और शिरोमणि है। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  4. मेरी भाषा की अपनी एक सीमा है, मेरी अपनी दुनिया की सीमा भी है। इसलिए मैं सीमाओं में रहा पसंद करता हूँ,  हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  5. जब तक मातृभाषा की उन्नति न होगी, तब तक संगीत की उन्नति नहीं हो सकती। सभी हिंदी प्रेमियों को  हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  6. जापानियों ने जिस ढंग से विदेशी भाषाएं सीखकर अपनी मातृभाषा को उन्नति के शिखर पर पहुँचाया है उसी प्रकार हमें भी मातृभाषा का भक्त होना चाहिए। 
  7. हिन्दी जैसी सरल भाषा दूसरी नहीं है।  सभी हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  8. हिन्दी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
  9. हिन्दी भाषा और साहित्य ने तो जन्म से ही अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा है। सभी हिंदी प्रेमियों को  हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  10. राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। राष्ट्रभाषा  के दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye | हिंदी दिवस की बधाई

हिन्दी दिवस वास्तव में एक बड़ा दिन है, उन सभी संस्कृति प्रेमियों के लिए जो अपने देश की भाषा से प्यार करते हैं। अक्सर लोग खोजते रहते है कि हिंदी दिवस पर सुविचार बताइए, या वो अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए  हिंदी दिवस स्टेटस, हिंदी दिवस पर शेरो शायरी इत्यादि सर्च करते हैं, इसीलिए नीचे हम दे रहें हैं कुछ बेहतरीन हिन्दी दिवस कोट्स (Hindi Diwas Quotes) जो आपके इस हिंदी प्रेम को और अधिक बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। एक नजर ये भी पढ़े – हिंदी दिवस कब मनाया जाता है

  1. हिन्दी हिन्द की, हम सबकी भाषा है। आइए इसे बचाने की कसम खाएं, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  2. – हिन्दी मेरे रोम-रोम में,हिन्दी में मैं समाई हूँ, हिन्दी की मैं पूजा करती, हिन्दोस्तान की जाई हूँ, हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  3. सबसे सुन्दर भाषा हिन्दी, ज्यों दुल्हन के माथे बिन्दी, सूर, जायसी, तुलसी कवियों की, सरित-लेखनी से बही , दिवस की शुभकामनाएं।
  4. हिन्दी से पहचान हमारी, बढ़ती इससे शान हमारी, माँ की कोख से जाना जिसको, माँ,बहना, सखि-सहेली हिन्दी, Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye
  5. निज भाषा पर गर्व जो करते, छू लेते आसमाँ न डरते, शत-शत प्रणाम सब उनको करते, स्वाभिमान…।।अभिमान है हिन्दी…”Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

Hindi Diwas wishes | हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी का इतिहास इंडो-आर्यन सभ्यता से संबंधित है। उसके बाद मुगलों और फारसियों ने हिंदी भाषा में अपने कई शब्दों को जोड़ा। हम सभी जानते हैं कि भारत में सैकड़ों भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती हैं फिर भी आज तक हिंदी ने अपना अस्तित्व बचाकर रखा हुआ है। आगे पढ़ें Hindi Diwas Wishes (हिंदी दिवस विशेज इन हिंदी) 

ADVERTISEMENT
  1. – ”राष्ट्रभाषा की व्यथा,,दु:खभरी इसकी गाथा, क्षेत्रीयता से ग्रस्त है, राजनीति से त्रस्त है।। हिन्दी का होता अपमान, घटता है भारत का मान।।
  2. हिन्दी दिवस पर्व है। इस पर हमें गर्व है।। सम्मानित हो राष्ट्रभाषा।  सबकी यही अभिलाषा।।
  3. सदा मने हिन्दी दिवस। शपथ लें मने पूरे बरस। स्वार्थ को छोड़ना होगा।  हिन्दी से नाता जोड़ना होगा।।
  4. हिन्दी का करे कोई अपमान। कड़ी सजा का हो प्रावधान।। हम सबकी यह पुकार। सजग हो हिन्दी के लिए सरकार।।”
  5. – ”संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है यह हिन्दी। बहनों को साथ लेकर चलती है यह हिन्दी। सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है,ओजस्विनी है और अनूठी है यह हिन्दी।
  6. भारत है एक सुंदर काया भाल पे जैसे बिंदी है, नेह प्रेम की मूर्ति लगती माँ की जैसी हिंदी है।”
  7.  हिंदी की बिंदी सूरज जैसे चमकेगी, जब सब जन हिंदी में बोलेंगे। मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा।
  8. देश की ऊंची शान करें, हम हिंदी में काम करें।  भांति-भांति की भाषा सबको आती, पर हिंदी ही सबको भाती। शर्म नहीं, सम्मान है, हिंदी ही हमारा अभिमान है।  सौंधी सुगंध, मीठी सी भाषा, गर्व से कहो हिंदी है मेरी भाषा।
  9.  दीप से दीप जलाए जा, हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा। पढ़ना है, पढ़ाना है, सबको सिखाना है, हिंदी भाषा को आगे बढ़ाना है।
  10. कभी अंग्रेजी आई कभी फारसी आयी, हमारे समझ में तो बस हिंदी आयी। हिंदी का सम्मान, देश का सम्मान है।  अंग्रेजी भाषा को पछाड़ दो और हिन्दी भाषा को आकार दो।

Hindi Diwas Ki Shubhkamnaye Dete Hue Sandesh | हिंदी दिवस बधाई संदेश

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि देश भर में हिंदी भाषा के उपयोग सबसे ज्यादा होता है हालांकि इसकी उपभाषाएँ भी हैं जैसे अवधि और बुन्देली, ये बोलियाँ हिंदी भाषा की तरह मधुर और कर्णप्रिय होती हैं। अपनी ऐसी अनोखी हिंदी की शान में पढ़ें ये हिंदी दिवस बधाई संदेश (Hindi Diwas Ki Shubhkamnaye Dete Hue Sandesh)। 

  1. हमारी स्वतंत्रता कहां है, राष्ट्रभाषा जहां है। बढ़ाना हैं देश को व्यक्तित्व विकास की ओर तो दें हिंदी भाषा पर जोर। जन-जन की आशा हैं हिंदी, भारत की भा
  2. भाषा हैं हिंदी। जैसे भारत माता के माथे की बिंदी, वैसे हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी
  3. हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है। हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) 
  4. हिन्दी भाषा देश की एकता की कड़ी है।
  5. हिन्दी को पढ़ना और पढ़ाना हम सब का कर्तव्य है और उसे हम सबको अपनाना है।

Hindi Diwas Wishes Quotes | हिंदी दिवस पर सुविचार

हिंदी दिवस पर सुविचार पढ़ना चाहते या अपने किसी परम मित्र को हिंदी की उपयोगिता का भान कराना चाहते हैं तो आपको नीचे लिखे हिन्दी दिवस पर सुविचार जरूर पढ़ने चाहिए। आप एक नजर यहाँ भी जरूर डालें –  हिन्दी दिवस से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1.  हिन्दी एक शानदार भाषा है। यह जितनी बढ़ेगी देश को उतना ही फायदा होगा।
  2. जिस भी देश को अपनी भाषा व साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है वह देश उन्नत नही हो सकता।
  3.  हिन्दी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।
  4.  हिन्दी भाषा के द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।
  5.  देश को किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और भारत में यह केवल हिन्दी ही हो सकती है।
  6. हिंदी का प्रचार और विकास कोई भी रोक नहीं सकता।
  7. हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का एक बहुत सरल स्रोत है, हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) 
  8. विदेशी वस्तु व विदेशी भाषा का भरोसा मत रखिये अपने में व अपनी भाषा में उन्नति करिये।
  9. हिन्दी की एक निश्चित धारा है व निश्चित संस्कार है।
  10. देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जाने वाली हिन्दी राष्ट्रभाषा की अधिकारिणी है।हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye)  
  11.  हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह संसार की साहित्यिक भाषा में सबसे अग्रणी होनी चाहिए।

Vishwa Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye | विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस की बधाई
हिंदी दिवस की बधाई

क्या आप जानते हैं कि 10 जनवरी को दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस (Vishwa Hindi Diwas) भी मनाया जाता है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। इसका उद्देश्य है विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित‍ करना और हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। इसीलिए यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (Vishwa Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye) जिसे आप हिंदी दिवस के मौके पर सभी के साथ शेयर कर सकते हैं। 

  1.  हिन्दी सरलता, बोधगम्यता व शैली की दृष्टि से संसार की सभी भाषाओं में प्रमुख स्थान रखती है।
  2. मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूँ लेकिन मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो यह मैं तो सह नहीं सकता, आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ (Aap Sabhi ko Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)
  3.  हिंदी किसी एक राज्य की भाषा नहीं है बल्कि देश में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है।
  4. हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है और यदि मुझसे भारत के लिए एकमात्र भाषा का नाम लेने की कहा जाए तो वह निश्चित रूप से हिन्दी ही है
  5. हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाना भाषा का प्रश्न नहीं है बल्कि देश के अभिमान का प्रश्न है।हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye)  

 Hindi Diwas Status | हिंदी दिवस स्टेटस 

हिंदी दिवस तो हम सभी काफी धूम-धाम से मनाते हैं लेकिन इसके बारे कुछ रोचक बातें भी हमें पता होनी चाहिए जैसे हिंदी भाषा के इतिहास पर पहला साहित्य एक फ्रांसीसी लेखक “ग्रासिम द तासी” द्वारा रचा गया था। 1977 में, पहले विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया। तो ऐसी विश्व विख्यात हिंदी के लिए आप ये हिंदी दिवस स्टेटस (Hindi Diwas Status) जरूर लगाएं। 

ADVERTISEMENT
  1. जब तक हमारे देश का राजकाज अपनी हिन्दी भाषा में नहीं चलता तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।
  2. हिन्दी तो आम बोलचाल की महाभाषा है।
  3.  मेरा आग्रह है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति को हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगायें।
  4. कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता। हिंदी को अपनाना ही होगा। 

 Vishwa Hindi Diwas Status in Hindi | विश्व हिंदी दिवस स्टेटस

हिंदी का रौब इस बात से ही देखा जा सकता है कि इसका पहला वेब पोर्टल 2000 में अस्तित्व में आया, तब से हिंदी ने इंटरनेट पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी, जिसने अब गति पकड़ ली है। और तो और हिंदी भारत की उन 7 भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस (URL) बनाने के लिए किया जा सकता है। ऐसी टेक फ्रेडली भाषा के सम्मान में पढ़ें विश्व हिंदी दिवस स्टेटस (Vishwa Hindi Diwas Status in Hindi)

  1.  भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी होती है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ (Aap Sabhi ko Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)
  2. निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।
  3. हिन्दी भारत की राजभाषा तो है ही साथ ही यह जनतंत्रात्मक भारत में राजभाषा भी होगी।
  4. हमारी नागरी लिपी दुनिया की सबसे वैज्ञानिक लिपी है।हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) 
  5. भारत की सभी भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपी जरुरी है तो वो देवनागरी ही हो सकती है।
  6. मैं उन लोगों में से हूँ जो चाहते हैं व जिनका विचार है कि हिन्दी ही भारत की राष्ट्रभाषा हो सकती है। हिंदी दिवस की बधाई (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) 

 Hindi Diwas Quotes in Hindi | हिंदी दिवस कोट्स

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

1918 में, हिंदी साहित्य सम्मेलन में, महात्मा गांधी ने पहली बार हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाने की बात कही थी। गांधी जी ने हिंदी को जनता की भाषा भी कहा है। जिस भाषा के लिए महात्मा गांधी जैसी शख्सियत ने संघर्ष किया हो वो अपने आप में अनमोल होगी। इसी अनमोल भाषा से जुड़े ये हिंदी दिवस कोट्स (Hindi Diwas Quotes in Hindi)  जरूर पढ़ने चाहिए।

  1. राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए बहुत जरुरी। 
  2. हिंदी हमें पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाती है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ (Aap Sabhi ko Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)
  3. हिंदी में हम सिर्फ बात नहीं करते बल्कि अपने जज्बात भी व्यक्त करते है।
  4. हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि महाभाषा है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  5. हिंदी राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा भी है। 
  6. भारत का जो भी नागरिक विदेश में रहता है उसे हिंदी बोलने व सुनने में गर्व होता है।
  7.  हिंदी हर भारतवासी को जोड़कर रखने वाली भाषा है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  8.  हिंदी से हमारा देश तरक्की करता रहेगा।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  9.  जिस तरह से दुनिया में बहुत कम अनमोल चीजे है ऐसे ही हिंदी भाषा भी एक बड़ा रत्न है जिसे हम सब को संभाल कर रखना है।
  10. जो सम्मान और अपनापन हिन्दी बोलने में आता है वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता हैं।
  11.  हिंदी है हम और हिन्दी ही हम सब की पहचान हैं।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  12.  हिंदी इतनी सरल है की किसी का भी मन मोह सकती है।
  13. सिर्फ नाम के लिए हिंदी का उपयोग मत करो बल्कि अपनी बोली में हिंदी के शब्दों का अधिक इस्तेमाल करो।
  14. हिंदी हमारी पहचान दिखाती है इसलिए हिंदी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करे।
  15. हिंदी भाषा एक विरासत है और हम सबको इसे बचाना चाहिए।
  16. हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य है की हिंदी के प्रति सम्मान को अधिक से अधिक बढाया जाए।
  17. हिन्दी को संस्कृत से विच्छिन्न करके देखने वाले उसकी अधिकांश महिमा से अपरिचित हैं।”

Hindi Diwas par Shayari | हिंदी दिवस पर शेरो-शायरी

शायरी के जरिए अगर आप हिंदी से प्यार जताना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं, नीचे पढ़ें कुछ बेहतरीन लाइनें और हिंदी दिवस पर शेरो-शायरी (Hindi Diwas par Shayari)। इसके अलावा आप ये भी पढ़ सकते हैं – हिंदी दिवस पर कविता

  1. एक देश के विकास के लिए देश में एक व्यवहारिक भाषा का होना बहुत जरुरी है।हिंदी अपना प्यार है , नहीं कोई मजबूरी है। 
  2. एक भाषा ही वह तरीका है जो हमे जोड़कर रखता है और एक लिफ़ाफ़े में देश की एकता मोड़कर रखता है।
  3.  हिंदी भाषा वह अनमोल रत्न है जिस पर हर भारत वासी करता गर्व, आप सभी को मुबारक हो यह हिंदी दिवस का पर्व। 
  4. मेरी माँ ने मुझे हिन्दी सिखाई, आप बच्चों को सिखाइए, मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान होना चाहिए। 
  5. हिंदी हृदय से निकलने वाली भाषा हैं, यह साहित्य की नई आशा है,  जिस वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और सीधे हृदय तक पहुँचते हैं। 

 Hindi Diwas par Dohe | हिंदी दिवस पर दोहे

दोहा, दो लाइनों में रचित कविता यानि तुकबंदी का ही एक रूप है। कविता की यह शैली हिंदी समेत कई हिंदुस्तानी भाषाओं में इस्तेमाल होती हैं। तो चलिए इसी शैली में करते हैं हिंदी भाषा का बखान, पढ़ें हिंदी दिवस पर दोहे (Hindi Diwas par Dohe)।

ADVERTISEMENT
  1. हिंदी का परचम उड़ा, उच्च गगन की ओर। हिंदी की बिंदी सजी, आभा दिनकर भोर।।
  2. हिंदी सीमा तोड़कर, चली विश्व के द्वार। वैज्ञानिक आधार पर, प्रसिद्धि मिली अपार।।
  3. हिंदी अपनी बान है, भारत मां की शान। इसके ही सम्मान से, बढ़े हमारा मान।।
  4. अब तो मिलना चाहिए, हिंदी को सम्मान। पूर्ण राष्ट्रभाषा बने, ऐसा लो संज्ञान।।
  5. हिंदी रस रसना चखे, करे दिलों पर राज। मधुर-मधुर से भाव से, हिंदी है सरताज।।
  6. नमन फेसबुक को करूं, नमन फोन श्रीमान। जिसके कारण बढ़ गया, जग में हिंदी मान।।
  7. तू-तू मैं-मैं हो रही, फोन-फोन पर आज। कुछ भी हो हिंदी करे, जीभ-जीभ पर राज।।
  8. कानों में रस घोलते, हिंदी कविता-गीत। सरस प्यार के बोल से, लेती सबको जीत।।
  9. हिंदी के पक्षधर हों, भारत के सब लोग। बोलचाल के संग में, लिपि का हो उपयोग।।
  10. बोल-बोल कर थक गये, मिला नहीं आधार। हिंदी पर ही देश में, होता अत्याचार।।
  11. मीठा झरना सा झरे, बहता रस अनमोल। आनंदी टब सा भरें, हिंदी के मधु बोल।।

Hindi Diwas par Thought | हिंदी दिवस सुविचार 

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

क्या आप जानते हैं कि हिंदी भाषा की कई बोलियाँ और किस्में हैं। इनमें अवधी, बुंदेली, भासा, ब्रज, बूंदी, बक्सर, गढ़वाली, गया, हिंदी, कुमाऊंनी, मैथिली, मलावी, महाजनी, मारवाड़ी, नागरी, निमाड़ी, पहाड़ी, पंजाबी, राजस्थानी, सारस्वत, सौराष्ट्र, शिलाहारी, सिंधी, और थारू शामिल हैं। इतनी विस्तृत भाषा के बारे कुछ अच्छी बातें यानि हिंदी दिवस सुविचार (Hindi Diwas par Thought) आपको जरूर पढ़ने चाहिए।

  1. “हिन्दी भारतवर्ष के हृदय-देश स्थित करोड़ों नर-नारियों के हृदय और मस्तिष्क को खुराक देने वाली भाषा है।”हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  2. “हिंदी और उर्दू की जड़ एक है, रूपरेखा एक है और दोनों को अगर हम चाहें तो एक बना सकते हैं।”
  3. “हिंदी भाषी ही एक ऐसी भाषा है जो सभी प्रांतों की भाषा हो सकती है।”
  4. “भाषा के सवाल में मजहब को दखल देने का कोई हक नहीं।”
  5. “संस्कृत की विरासत हिंदी को तो जन्म से ही मिली है।”
  6. “है भव्य भारत, हमारी मातृभूमि हरी भरी,हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा और लिपि है नागरी।”
  7. “हिंदी प्रांतीय भाषा नहीं बल्कि वह अंत:प्रांतीय राष्ट्रीय भाषा है।
  8. “हिन्दी को गंगा नहीं बल्कि समुद्र बनना होगा।”हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  9. एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  10.  बहुत सरल,  सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है जिसे दुनिया भर में समझने,  बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  11. यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो हमारे पारम्‍परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्‍यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। 
  12. हिंदी भारत संघ की राजभाषा होने के साथ ही ग्यारह राज्यों और तीन संघ शासित क्षेत्रों की भी प्रमुख राजभाषा है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिंदी का एक विशेष स्थान है।हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  13. देश में तकनीकी और आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ अंग्रेजी पूरे देश पर हावी होती जा रही है। हिन्दी देश की राजभाषा होने के बावजूद आज हर जगह अंग्रेजी का वर्चस्व कायम है। हिन्दी जानते हुए भी लोग हिन्दी में बोलने, पढ़ने या काम करने में हिचकने लगे हैं। इसलिए हम सबका ये प्रयास हो कि हिन्दी के प्रचलन के लिए उचित माहौल तैयार किया जा सके। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
  14. “हिन्दी अनुवाद की नहीं बल्कि संवाद की भाषा है। किसी भी भाषा की तरह हिन्दी भी मौलिक सोच की भाषा है। 
  15. सरकार के वि‍भि‍न्‍न मंत्रालयों एवं वि‍भागों द्वारा संचालि‍त जन कल्‍याण की वि‍भि‍न्‍न योजनाओं की जानकारी आम नागरि‍कों को हिन्‍दी में मि‍लने से गरीब, पि‍छड़े और कमजोर वर्ग के लोग भी लाभान्‍वि‍त होते हुए देश की मुख्‍यधारा से जुड़ रहे हैं।
  16. देश की स्‍वतंत्रता से लेकर हिन्‍दी ने कई महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्‍त की हैं। भारत सरकार द्वारा विकास योजनाओं तथा नागरिक सेवाएं प्रदान करने में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है
  17. यूनेस्‍को की सात भाषाओं में हिंदी को भी मान्‍यता मिली है।
  18. भारतीय विचार और संस्‍कृति का वाहक होने का श्रेय हिन्‍दी को ही जाता है। आज संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं में भी हिंदी की गूंज सुनाई देने लगी है। पिछले वर्ष सितंबर माह में हमारे प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में ही अभिभाषण दिया गया था।
  19.  विश्व हिंदी सचिवालय विदेशों में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने और संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए कार्यरत है। उम्मीद है कि हिंदी को शीघ्र ही संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा भी प्राप्त हो सकेगा।
  20. हिंदी आम आदमी की भाषा के रूप में देश की एकता का सूत्र है। सभी भारतीय भाषाओं की बड़ी बहन होने के नाते हिंदी विभिन्न भाषाओं के उपयोगी और प्रचलित शब्दों को अपने में समाहित करके सही मायनों में भारत की संपर्क भाषा होने की भूमिका निभा रही है। 
  21. हिंदी जन-आंदोलनों की भी भाषा रही है। हिंदी के महत्त्व को गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने बड़े सुंदर रूप में प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा था, ‘भारतीय भाषाएं नदियां हैं और हिंदी महानदी’। 
  22. यह भी खुशी की बात है कि सूचना प्रौद्योगिकी में हिन्‍दी का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। आज वैश्वीकरण के दौर में, हिंदी विश्व स्तर पर एक प्रभावशाली भाषा बनकर उभरी है। आज पूरी दुनिया में 175 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जा रही है।
  23. भाषा का विकास उसके साहित्य पर निर्भर करता है। 
  24. भाषा वही जीवित रहती है जिसका प्रयोग जनता करती है। भारत में लोगों के बीच संवाद का सबसे बेहतर माध्यम हिन्दी है। इसलिए इसको एक-दूसरे में प्रचारित करना चाहिये। 
  25. हिन्दी दिवस के दिन उन सभी से निवेदन किया जाता है कि वे अपने बोलचाल की भाषा में भी हिंदी का ही उपयोग करें। हिंदी भाषा के प्रसार से पूरे देश में एकता की भावना और मजबूत होगी।

 Hindi Diwas par Nara | हिंदी दिवस पर नारे

चलिए एक बात आपको और बताते हैं देवनागरी मूलतः संस्कृत की मानक लिपि थी और इसका उपयोग 1534 से मराठी भाषा लिखने के लिए किया जाता था। 19वीं सदी के मध्य में मराठी एक अलग भाषा बन गई। यह देवनागरी लिपि का उपयोग करके लिखी जाती है और अन्य भारतीय भाषाओं की तरह, यह काफी हद तक एक ब्राह्मी भाषा है, यानि मराठी भाषा भी हिंदी से जुड़ी हुई है दोनों एक ही लिपि में लिखी जाती हैं, फ़िलहाल आप पढ़ें ये हिंदी दिवस पर नारे (Hindi Diwas par Nara) , इनके जरिए आप देश भर में स्वभाषा की अलख जगा सकते हैं 

  1. भारतेंदु और दिनकर के कलम से निकले हिंदी के साहित्य, भारतवासियों के जीवन में उमंग भरते है नित्य।
  2. हिंदी को राजनीती का मुद्दा ना बनाओ, हिंदी दिवस पर इसे तुम खुद अपनाओ।
  3. हिंदी की महत्ता को तुम कम ना आंको, भाषा के आधार पर देश को ना बांटो।
  4. हिंदी है भारत का अभिमान, दक्षिण हो पश्चिम सब मिलकर करो इसका सम्मान।
  5. देश को हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है, भारत की भाषा को हिंदी के रुप में पहचाना जाता है।

 Best Slogans on Hindi Diwas | नारे हिंदी दिवस पर 

जैसा कि हमने आपको बताया कि 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के उपलक्ष में कई रैली,भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता होती है, ऐसे में आपको हिंदी दिवस पर नारों की जरूरत हो सकती है, इसलिए यहाँ हम से रहें है कुछ बेहतरीन हिंदी दिवस स्लोगन, पढ़ें Best Slogans on Hindi Diwas

  1. इस हिंदी दिवस बस यही है नारा, हिंदी अपनाकर लाओ देश में उजियारा।
  2. पूरब-पश्चिम का भेद दुर करो, हिंदी को अपनाकर सब एक बनो।
  3. आधुनिक समाज के लिए तुम अंग्रेजी जरुर अपनाओ, पर कुछ ऐसा भी इसके दिवाने ना बनो की अपने मातृभाषा हिंदी को भूल जाओ।
  4. हिंदी सबको साथ लाएगी, हमारी मातृभाषा ही देश को तरक्की के राह पर ले जाएगी।
  5. हिंदी को सम्मान दो, अपने दिलो में स्थान दो।देश में एकता भाई-चारा बढ़ाओ, सब मिलकर हिंदी को अपनाओ।
  6. हिंदी, किसान और जवान, देश के तरक्की के लिए जरुरी है इनका सम्मान।

तो आपने जाना कि हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (Hindi Diwas ki Shubhkamnaye) देने के कितने विकल्प आपके पास मौजूद हैं। हिंदी दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए आप इनमें से किसी भी कोटेशन को आसानी से कॉपी पेस्ट कर सकते हैं। इस ब्लॉग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे शेयर करना ना भूलें।

ADVERTISEMENT
13 Sep 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT