ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 16 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 16 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है

कुछ गलतफहमी के कारण पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। सफलता के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। अनचाही यात्रा या सेहत से संबंधित परेशानीयां हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम होते- होते अचानक अटक सकता है।

वृषभ – सन स्ट्रोक से परेशान हो सकते हैं

ADVERTISEMENT

आज अधिक भागदौड़ से त्वचा धूप में जल सकती है। सन स्ट्रोक से परेशान हो सकते हैं। लोगों की बातों में आकर अपने व्यवसायिक संबंध बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन – नए घर का सपना पूरा होने की संभावना है

आज व्यवसाय में नए अनुबंध से फायदा मिलने के योग हैं। नए घर का सपना पूरा होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क – नए दोस्त बनेंगे

ADVERTISEMENT

आज पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। नए दोस्त बनेंगे। व्यवसाय से संबंधित कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। नई योजनाओं में कामयाब होंगे।

सिंह – आलस और थकान महसूस होगी

कुछ छात्र आलस और थकान महसूस कर सकते हैं। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए। किसी उलझन के कारण व्यवसाय में अड़चन आ सकती है। अनुभवी की सलाह से मामला सुलझ सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

ADVERTISEMENT

कन्या – शेयर बाजार से आर्थिक फायदा होगा

शेयर बाजार से आर्थिक फायदा होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दूसरों का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा का योग है।

तुला – छात्रों में तनाव बढ़ सकता है

कुछ छात्रों में पढ़ाई को लेकर तनाव बढ़ सकता है। उनमें आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। राजनीति में परेशानियां आ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – मानसिक अस्थिरता रहेगी

पारिवारिक तनाव बढ़ने से मानसिक अस्थिरता रहेगी। फिजूल की खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है। सहकर्मी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु – संबंधों में निकटता बढ़ेगी

आपके मिलनसार व्यवहार से संबंधों में निकटता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ गिले- शिकवे होंगे दूर। भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी और नए संबंधों से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

मकर-  नए अनुबंध व्यावसायिक विस्तार में सहायक रहेंगे

नए अनुबंध व्यावसायिक विस्तार में सहायक रहेंगे। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए समय अच्छा हो सकता है। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी। सम्मान और धन में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे।

कुंभ – लेन- देन में धोखा हो सकता है

आज फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ने के योग हैं। निवेश करने से बचें। लेन- देन में धोखा हो सकता है। जरूरी कामों में आलस का त्याग करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करने में कामयाब होंगे।

ADVERTISEMENT

मीन- लंबी बीमारी में सुधार होगा

लंबी बीमारी में सुधार होगा। नियमित दिनचर्या में लापरवाही न बरतें। आज कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब होंगे। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

ADVERTISEMENT
10 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT