ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
भारती सिंह और हर्ष के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, मां बनने वाली हैं कॉमेडियन!

भारती सिंह और हर्ष के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां, मां बनने वाली हैं कॉमेडियन!

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबचिया की शादी को 4 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों अपनी पर्नसल और प्रोफेशनल लाइफ काफी खुशी-खुशी बिता रहे हैं। पिछले काफी समय से भारती के प्रेगनेंट होने के सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे। इसी बीच भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने वेट लॉस से सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अब वो अपनी जिंदगी के एक नए फेज में जल्द ही प्रवेश करने वाली हैं। जी हां, भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ अगले साल यानी 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और साल 2022 में उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली है। हालांकि हर्ष और भारती ने अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया है मगर इससे इनकार भी नहीं किया है। 

दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और अभी शुरुआती स्टेज में है। इसकी वजह से भारती अभी रेस्ट कर रही हैं और उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है। इतना ही नहीं वह घर से बाहर भी नहीं निकल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भारती कुछ ही दिनों में द कपिल शर्मा शो पर वापस आने वाली थी, लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है।

हमें पता चला है कि जब एक पत्रकार ने खुद इस बात को कंफर्म करने के लिए भारती सिंह से बात की तो उन्होंने ना ही इस खबर को हां कहा और ना ही ना। उन्होंने कहा- मैं अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कर रही हूं. लेकिन जब सही समय आएगा तो मैं इसके बारे में खुलकर बात करुंगी। इसे छुपाया तो नहीं जा सकता है तो जब मैं इसके बारे में बताउंगी तो पब्लिकिली बताउंगी. वहीं भारती के पति हर्ष ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया।

ADVERTISEMENT

हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि भारती और हर्ष बेबी प्लान कर रहे थे, उन्होंने कई बार इंटरव्यू और शोज के दौरान इस बात का जिक्र भी किया है। खुद भारती ने साल 2020 में बताया था कि वह बेबी प्लान कर रहे हैं। हालांकि महामारी की वजह से उन्हें इस प्लानिंग को डिले करने का फैसला लिया था। लेकिन अब लगता है कि भारती और हर्ष के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। आपको बता दें कि  भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपनी चौथी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है। 

अब अगर ये खबर सच होती है तो भारती और हर्ष अगले साल पहली बार माता-पिता बन जाएंगे। वैसे भी फैंस और हम भी यही चाहते हैं कि भारती और हर्ष की पैरेंट्स बनने की इच्छा अब जल्द ही पूरी हो जाये।

09 Dec 2021
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT