ADVERTISEMENT
home / फैशन
अनुष्का शर्मा के सिंपल और स्टाइलिश मेटरनिटी फैशन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

अनुष्का शर्मा के सिंपल और स्टाइलिश मेटरनिटी फैशन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, इस दौरान भी वह अपने फैन्स के साथ थोड़ी बहुत तस्वीरें शेयर कर रही हैं और उनके फैन्स को अनुष्का के ये फैशनेबल लुक्स काफी पसंद आ रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी मेटरनिटी डायरीज़ (Maternity Fashion) से एक नई तस्वीर शेयर की है।
अनुष्का ने यह तस्वीर सोमवार सुबह को शेयर की थी। इसमें वह पेस्टल कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और काउच पर आराम से बैठे हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही सिंपल तरह से ‘’Hey’’ लिखा। अनुष्का के फैन्स को उनकी ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और उनकी इस पिक पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

इससे पहले रविवार को अनुष्का के फैन पेज ने उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर एक एड फिल्म शूट के सेट की है। इस तस्वीर में अनुष्का ब्लू कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/pisces-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

इससे पहले अनुष्का ने दिवाली पर भी खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह एथनिक आउटफिट में दिखाई दे रही थीं और बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था और उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वह घर पर बैठ कर दिवाली मनाने के लिए इतना तैयार हुईं। 

https://hindi.popxo.com/article/did-kiara-advani-dating-sidharth-malhotra-akshay-kumar-just-confirmed-in-hindi-916240

इस साल अगस्त में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने फैन्स के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। अनुष्का और विराट दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब हम दो से तीन होने वाले हैं। दोनों के माता-पिता बनने की खबर से फैंस काफी खुश हुए थे।

https://hindi.popxo.com/article/neha-kakkar-haldi-to-wedding-ceremony-looks-are-inspired-from-anushka-sharma-and-priyanka-chopra-in-hindi-914784
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैंपू की एड के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने कुछ वक्त एक दूसरे को डेट किया और दिसंबर 2017 में इटली में एक दूसरे से शादी की।
अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी, पीके, बैंड बाजा बारात, सुल्तान और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया है। अनुष्का आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में दिखाई दी थी। इसमें वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। वहीं उन्होंने कुछ वक्त पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से आप भी पा सकती हैं अनुष्का जैसा ग्लोइंग लुक।
24 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT