ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रेगनेंट हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम ये टीवी एक्ट्रेस, शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

प्रेगनेंट हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम ये टीवी एक्ट्रेस, शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

मां बनना इस दुनिया का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। यह एक ऐसा एहसास है जिसे पूरे संसार में सिर्फ एक मां ही महसूस कर सकती है। पिछले काफी समय से टीवी जगत में कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। किसी की शादी हो रही है तो किसी का बेबी। हाल ही में ये खबर आई है कि एक पॉपुलर सीरियल की टीवी एक्ट्रेस रील लाइफ में नहीं, बल्कि रियल लाइफ में मां बनने वाली हैं।

दरअसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका कालंतरी अपने जीवन के बेहद ही खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके पति विकास कालंतरी ने उनकी तस्वीर शेयर करके बताया कि प्रियंका प्रेगनेंट हैं और यह उन दोनों का पहला बच्चा है।

टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने भी अपने बेबी बंप के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चाय पीते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में  प्रियंका और विकास के चेहरे पर मां- बाप बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। इस गुड न्यूज के मिलते ही फैंस ने भी बधाइयां देनी शुरू कर दीं।

ADVERTISEMENT

प्रियंका कालंतरी टीवी जगत की उन नामी हस्तियों में हैं, जिनकी पहचान घर- घर में है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। वो सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आयुष अग्रवाल की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा वो धारावाहिक ‘रंग बदलती ओढ़नी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि विकास और प्रियंका की शादी साल 2012 में हुई थी। विकास कालंतरी ने फिल्म प्यार जिंदगी है से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो जिज्ञासा, जिमी और दिल बेचारा प्यार का मारा जैसी फिल्मों में भी दिख चुके हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म नई पड़ोसन में भी अहम किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें –

दिव्यांका के एक्स बॉयफ्रेंड शरद ने अपनी गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, विदाई के समय हुए दोनों इमोशनल
प्रियंका और परिणीति ने ईशा अंबानी के नये आलीशान घर में की पार्टी, आइसक्रीम बनाकर आलिया को चिढ़ाया
ट्रोलर्स ने की हदें पार, स्वरा भास्कर अपने मास्टरबेशन वाले फिल्मी सीन को लेकर एक बार फिर हुईं ट्रोल

ADVERTISEMENT
02 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT