आयरलैंड के एक समुद्र तट पर 2500 से भी ज्यादा महिलाओं ने अपने सारे कपड़े उतार कर एक साथ समुद्र में डुबकी लगाने का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसे लार्जेस्ट स्किनी डिप के वर्ल्ड रिकॉर्ड के नाम से जाना जाता था। सिर्फ महिलाओं के लिए शनिवार सुबह हुए इस आयोजन का स्थान आयरलैंड के विकलो टाउन का मैघरामोर बीच था।
एक चैरिटी संस्था- ओबीन्स पिंक टाई के लिए आयोजित इस स्किनी डिप के लिए कुल 2505 महिलाएं कपड़े उतार कर नंगी हुईं और इन महिलाओं ने एकसाथ समुद्र में डुबकी लगाई। इतना ही नहीं, बल्कि ये महिलाएं करीब 5 मिनट तक कमर से नीचे तक इस बीच के खासे ठंडे पानी में खड़ी भी रहीं। बताया जाता है कि इस आयोजन के माध्यम से एकत्रित हुई धनराशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए भेजी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन स्थल पर करीब 3,000 महिलाएं कपड़े उतारकर डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हुई थीं।
Around 3,000 women are getting ready to strip and take a dip down at #Magheramorebeach in #Wicklow! Couldn’t be a better day for them to try and break a world record☀️🏆🥇 pic.twitter.com/GmZDbsKUir
— Tori Watson (@warblingwatson) June 9, 2018
बताया जाता है कि इस आयोजन में सिर्फ महिलाएं ही जा सकती थीं, जबकि पुरुषों का वहा जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित था।
No boys allowed on #MeagheramoreBeach today 🙅♂️ - it’s a girls only zone 💁♀️ all these lovely ladies getting ready to ditch their kits and hit the waves 🌊 pic.twitter.com/LJXAX20IzZ
— Tori Watson (@warblingwatson) June 9, 2018
इस दौरान सभी महिलाओं में कपड़े उतारने की होड़ सी लगी थी। यहां तक कि पैरों में कांटे चुभने या फिर पैर की हड्डी का टूटना भी इन्हें यहां पहुंचने से रोक नहीं पाया।
All about to strip aff 🍑💞@gwr #stripanddip #Wicklow pic.twitter.com/eGlXuPvzfs
— Erinn Louise Kerr (@ErinnKerr_) June 9, 2018
इस बड़े आयोजन को लार्जेस्ट स्किनी डिप ईवेंट के लिए मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह सर्टिफिकेट।
It's official. We did it. We're in the Guinness Book of World Records. pic.twitter.com/sPD88sJjZQ
— Aoibheann's Pink Tie (@AoibheannPinkT) June 9, 2018
इन्हें भी देखें -