ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
वीडियो: बेटों के साथ एडवेंचरस ट्रिप पर निकले ऋतिक रौशन, साथ में किये कई खतरनाक स्टंट्स

वीडियो: बेटों के साथ एडवेंचरस ट्रिप पर निकले ऋतिक रौशन, साथ में किये कई खतरनाक स्टंट्स

भले ही ऋतिक रौशन और सुज़ैन खान का तलाक़ हो चुका हो, मगर अपने रिश्तों का असर दोनों कभी भी अपने बच्चों पर नहीं आने देते। यही वजह है कि ऋतिक और सुज़ैन दोनों ही ज़रूरत पड़ने पर बेटों के लिए कई बार एक साथ स्पॉट किये जाते हैं। अब जबकि दोनों बेटे अपनी मां सुज़ैन खान के साथ रहते हैं इसलिए ऋतिक रौशन बेटों ऋहान और ऋदान के साथ वक़्त बिताने का कोई मौका नहीं गंवाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इन दिनों बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रौशन अपने दोनों बेटों के साथ छुट्टियां मनाने स्विट्ज़रलैंड के गस्टाड और इटली के रोम में पहुंचे हुए हैं। ऋतिक का ये ट्रिप काफी एडवेंचर्स और खतरनाक स्टंट्स से भरा हुआ है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि उनके 10 और 12 साल के दोनों बेटों ने भी कई खतरनाक स्टंट्स को अंजाम दिया है वो भी बिना डरे। चलिए आपको भी दिखाते हैं एडवेंचर से भरे हुए ऋतिक और उनके बेटों के ये वैकेशन वीडियो।

गस्टाड में की खतरनाक रॉक क्लाइम्बिंग

अपने बेटों के साथ निकले एडवेंचरस ट्रिप पर ऋतिक रौशन ने सबसे पहले पहाड़ पर चढ़ाई कर दी। जी हां, सही पढ़ा आपने। गस्टाड के कई फीट ऊंचे एक पहाड़ पर ऋतिक ने अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ रॉक क्लाइम्बिंग की। जिसका वीडियो ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया है। आप भी देखें ये एडवेंचरस वीडियो…

बेटों से कराई हाई जंप

ऋतिक की एडवेंचरस ट्रिप सिर्फ रॉक क्लाइम्बिंग तक ही सीमित नहीं हुई। उन्होंने अपने बेटों के दिल से ऊंचाई का डर निकालने के लिए उनसे हाई जंपिंग भी कराई। ये जम्प इतनी हाई थी कि किसी का भी दिल ऊंचाई देख कर दहल उठे। मगर ऋहान और ऋदान ने पूरी सिक्योरिटी के साथ इस स्टंट को भी बखूबी अंजाम दिया। आप भी देखें उनकी हाई जंपिंग का ये वीडियो…

बेटों के साथ किया “ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा” को रीक्रिएट

ऋतिक रौशन ने बेटों के साथ सिर्फ एडवेंचर ही नहीं बल्कि ड्राइविंग का लुत्फ़ भी उठाया। इस दौरान उनके बेटों ने फिल्म “ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा” के गाने ‘ख्वाबों के परिंदे’ को रीक्रिएट भी किया। पिता और बेटों की बॉन्डिंग का ये वीडियो इतना खूबसूरत है कि आप भी इसे एक बार देखने के बाद बार- बार देखना चाहेंगे।

ADVERTISEMENT

इन सब के अलावा ऋतिक रौशन ने अपने बेटों के साथ इस वैकेशन पर बहुत से यादगार पल भी बिताए। देखिए उनके वैकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो….

 

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें

सनाया ईरानी और मोहित सहगल स्विट्ज़रलैंड में पूरा कर रहे हैं बचपन का सपना, देखें तस्वीरें

मानुषी छिल्लर ने दो दिन में बदले 7 आउटफिट्स, ड्रेसेस देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

निया शर्मा ने अपने जलवों से फिर लगाई सोशल मीडिया में आग, फैंस बोले हॉट और किलर

ADVERTISEMENT
23 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT