ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इस दिन नताशा दलाल से शादी करेंगे वरुण धवन, अंकल अनिल ने किया कंफर्म

इस दिन नताशा दलाल से शादी करेंगे वरुण धवन, अंकल अनिल ने किया कंफर्म

एक्टर अनिल धवन ने कंफर्म किया है कि उनके भतीजा वरुण धवन (Varun Dhawan), नताशा दलाल (Natasha Dalal) से इस महीने की 24 तारीख को शादी (Varun and Natasha Wedding) करने वाले हैं। दोनों अलीबाग स्थित 5 स्टार होटल में शादी करेंगे। जानकारी के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को बड़े स्तर तो आयोजित किया जा रहा है लेकिन दोनों की शादी में केवल 50 गेस्ट ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, करण जौहर और सलमान खान का नाम शामिल है।
वरुण धवन के अंकल अनिल ने कहा, मेरा भतीजा 24 जनवरी को शादी करने वाला है और मैं उसकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हूं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वह शादी में हिस्सा लेंगे तो उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं?
https://hindi.popxo.com/article/varun-dhawan-and-natasha-dalal-to-tie-knot-this-month-in-alibaug-in-hindi-933570
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-films-released-on-ott-platform-due-to-lockdown-in-year-2020-in-hindi
बता दें कि इससे पहले जब अनिल धवन से वरुण और नताशा की शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने सभी अफवाहों को गलत बताते हुए कहा था, ”अरे मैं तो खुद सरप्राइज हो गया कि वो लोग इस महीने शादी कर रहे हैं और हमें इसका पता नहीं है? क्या वो हमें एक दम आखिरी वक्त पर इस बारे में बताएंगे? अरे इतना भी क्या सीक्रेट रख रहे हैं?”
उन्होंने आगे कहा- ”जो भी हो, एक परिवार के रूप में हम उसे जल्द ही शादी करने के लिए मना रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक अनुष्ठान है जो आपको समय पर करने के लिए मिला है। इसे लम्बा करने का कोई मतलब नहीं है। यह समय में करो या बस मत करो! “
https://hindi.popxo.com/article/ranbir-alia-to-malaika-and-arjun-5-bollywood-celebs-who-can-marry-in-2021-in-hindi
बता दें कि वरुण धवन नताशा दलाल को छठी कक्षा से जानते हैं और दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। हालांकि, दोनों ने काफी लेट एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। यहां तक कि करीना कपूर खान के शो पर बताया था, कि उन्होंने जब स्कूल में पहली बार नताशा को देखा था तो उन्हें लगा था कि वो उनसे प्यार करते हैं। हालांकि, इसके बाद कई बार नताशा ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। इसके भी काफी वक्त बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण आखिरी बार अपने पिता डैविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 रीबूट में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान, शिखा तल्सानिया, परेशा रावल, राजपाल याद ने काम किया था। यहां तक कि क्रिसमस पर रिलीज किए जाने के कारण कई लोगों ने इसे देखा।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
20 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT