ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बोनी कपूर के गलत तरीके से छूने की खबरों पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बोनी कपूर के गलत तरीके से छूने की खबरों पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 1 साल बीत चुका है। उनके पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपने पूरे परिवार के साथ इस गम से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। बोनी कपूर को अक्सर उनकी बेटियों के साथ स्पॉट किया जाता है। मगर हाल ही में उन्हें एक पार्टी अटेंड करते देखा गया। इस पार्टी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें बोनी कपूर बॉलीवुड दीवा उर्वशी रौतेला के साथ फोटोग्राफर्स को पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। मगर इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिस वजह से बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला रातों- रात सोशल मीडिया पर छा गए।  

बोनी कपूर हुए ट्रोल

हाल ही में एक पार्टी के दौरान बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला की मुलाकात हुई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले उर्वशी मीडिया को पोज देती नजर आईं। फिर जब उन्होंने बोनी कपूर को देखा तो वो उनसे मिलने पहुंच गईं, जिसके बाद दोनों ने साथ में पोज़ दिए और फोटो क्लिक कराई। इसी दौरान बोनी ने उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर आगे बढ़ गए।

Urvashi- Boney

उर्वशी के फैंस को बोनी कपूर की ये हरकत पसंद नहीं आई। फैंस ने इस बात के लिए बोनी कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके ऊपर उर्वशी रौतेला को गलत तरीके से छूने का आरोप मढ़ दिया। यहां तक कि ये खबर न्यूज़ पेपर और मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल होने लगी। आप भी देखिए दोनों का ये वायरल वीडियो…

ADVERTISEMENT

उर्वशी ने दिया जवाब

बोनी कपूर को इस तरह से ट्रोल किया जाना और उनके ऊपर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाना उर्वशी को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उर्वशी रौतेला ने मीडिया को टारगेट करते हुए लिखा, “भारत के सर्वश्रेष्ठ न्यूजपेपर में से एक और यह न्यूज! जब आपको पता नहीं कि महिलाओं की इज्जत कैसे की जाती है, तो आप लोग प्लीज गर्ल पावर और महिलाओं के लिबरेशन की बात मत करिएगा।”  

उर्वशी बस यही नही रुकीं, उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं हैरान रह गई थी, जब मैंने एक वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर बोनी कपूर सर को ट्रोल करने वाले पोस्ट देखे। वो एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनको इस तरह से ट्रोल किए जाने से मुझे बहुत दुख पहुंचा है। इस तरह की खबर लिखने से पहले मीडिया वाले दो बार सोचते भी नहीं।”

उर्वशी ने एक और पोस्ट में लिखा, “किसी और की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें नहीं लिखनी चाहिए। मैं सभी से ट्रोलिंग रोकने की रिक्वेस्ट करती हूं। मैं सच में बोनी कपूर सर का बहुत सम्मान करती हूं और उनके सम्मान के लिए उनके साथ खड़ी हूं।”

उर्वशी से चलाई मुहिम

सोशल मीडिया पर इस तरह से किसी भी सेलिब्रिटी को ट्रोल करना आजकल जैसे एक ट्रेंड सा बन गया है। बिना ये सोचे कि सामने वाले को इस बात से कितना दुख पंहुच सकता है, ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। उर्वशी ने अपने पोस्ट पर नो टू ट्रोल्स #nototrolls का हैशटैग भी दिया है। अब देखना ये है कि उर्वशी रौतेला की ये मुहिम कितना रंग लाती है।

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram, Twitter

ये भी पढ़ें- 

सीरियल “उतरन” की एक्ट्रेस ने को- स्टार पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सेट पर फूट- फूट कर रोईं

जेनिफर विगेंट ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बताया करन सिंह ग्रोवर से क्यों टूटी थी शादी!

ADVERTISEMENT

रणबीर- आलिया पर फिर साधा कंगना ने निशाना, कहा- उन्हें यंग एक्टर्स कहना बिलकुल गलत है

03 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT