ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
जानिए काजोल के बारे में वो 8 बातें जो अब तक आपने कहीं नहीं सुनी होंगी

जानिए काजोल के बारे में वो 8 बातें जो अब तक आपने कहीं नहीं सुनी होंगी

बॉलीवुड की फेमस और चुलबुली एक्ट्रेस हैं काजोल। वेटरन एक्ट्रेस तनूजा की बेटी और अजय देवगन की पत्नी काजोल की बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान है। एक सफल एक्ट्रेस, बीवी और दो बच्चों की मां काजोल पूरे 44 साल की हो चुकी हैं। हम आपके लिए लेकर आये हैं काजोल के बारे में 8 ऐसी बातें जो आप अब तक नहीं जानते होंगे।   

1. काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। 18 साल की उम्र में काजोल ने फिल्म “बेखुदी” से अपने करियर की शुरुआत की। वैसे तो फिल्म में काजोल के हीरो कमल सदाना थे, मगर क्या आप जानते हैं कि काजोल के साथ सैफ अली खान भी इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाले थे। दरअसल, फिल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल में ही डायरेक्टर राहुल रवैल को सैफ अली खान थोड़े अनप्रोफेशनल लगे। जिसके बाद उन्होंने कमल सदाना को सैफ की जगह रिप्लेस कर दिया।

1450186211Kajol

2. काजोल भगवान शिव को बहुत मानती हैं और काफी समय तक उन्होंने अपनी उंगली एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी भी पहन रखी थी।

ADVERTISEMENT

Om Ring

3. काजोल ने हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म “इनक्रेडिबल्स 2” के हिंदी वर्ज़न में फीमेल कैरेक्टर को अपनी आवाज़ दी थी। इस फिल्म में काजोल की आवाज़ को काफी पसंद किया गया।

4. अभी कुछ ही समय पहले काजोल का नाम बॉलीवुड की उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल हो गया जिनका स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगाया गया है। इस खास मौके पर काजोल अपनी बेटी के साथ लंदन पहुंची थीं।

5. काजोल को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तो करण जौहर ने ये तक कह दिया था कि हम फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल के गिरने की दुआ मांगते हैं क्योंकि जिस फिल्म की शूटिंग में काजोल गिरी हैं वो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

ADVERTISEMENT

6. मगर साल 2016 में अजय देवगन की फिल्म “शिवाय” और करण जौहर की फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” के रिलीज़ को लेकर हुए क्लैश के बाद से ही काजोल और करण जौहर के बीच दरारें आ गई थीं।

karan  Jauhar kajol

7. काजोल और शाह रुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी। दोनों ने साथ में महज़ 7 फ़िल्में ही की हैं, जिनमें सारी फ़िल्में बड़ी हिट साबित हुईं।

ddlj-story 647 080815062447

ADVERTISEMENT

8. एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया था कि उनके पति अजय देवगन को उनका ज्यादा बातें करना पसंद नही हैं। शुरूआती दौर में लोग ये कयास लगाते थे कि काजोल और अजय देवगन की शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पायेगी। मगर आज काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में से एक समझा जाता है।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

तस्वीरों में देखें, बॉलीवुड स्टार्स के बेटे, जो दिखते हैं हूबहू अपने पिता जैसे

ADVERTISEMENT

भूल जाएंगे “पवित्र रिश्ता” की सीधी- सादी अर्चना को, जब देखेंगे अंकिता लोखंडे का ये हॉट फोटोशूट

पहली बार दूल्हा- दुल्हन के अवतार में नज़र आए सलमान खान और कैटरीना कैफ, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण से लेकर मानुषी छिल्लर तक बॉलीवुड हसीनाओं पर चढ़ा काले रंग का जादू, देखें तस्वीरें

03 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT