ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
tv and bollywood celebrities who helped during covid-19 in hindi

कोरोना संकट में मदद के लिए आगे आये ये सेलेब्स, कोई ऑक्‍सिजन कोई दवाई का कर रहा है इंतजाम

भारत इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है और उसकी हालत वाकई बेहद नाजुक हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरा कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। जहां एक तरफ कोरोना महामारी के चलते देशभर में बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ लेकिन इसके बीच ऐसे में अलग-अलग तरह से लोगों की मदद के लिए कई सारे बॉलिवुड और टीवी सेलेब्स आगे आए हैं। जिससे जो भी बन पड़ रहा है, वह अपनी तरफ से मदद कर रहा है।
इसी बीच कई राज्यों के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों की कमी हो गई है। आलम ये हैं कि सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे से मदद मांगते हुए नजर आ रहे हैं। ज्यादातर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हैं। वह भी अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने की कोशिश कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं, उन सेलेब्स (celebrities who helped during covid-19) के बारे में जो इस संकट की घड़ी में लोगों की हर तरह से कर रहे हैं मदद –

सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu sood) पिछले साल 2020 में भी कोरोना काल के दौरान मददगारों के मसीहा बनकर सामने आये थे। इस साल भी वो लगातार जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ रहे हैं।  सोनू सूद ने कोविड-19 से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ‘फ्री कोविड हेल्प’ भी लॉन्च किया है। उन्होंने खुद अपने फोन के स्क्रीन को शेयर कर दिखाया है कि उन्हें कितनी तेजी से देशभर के लोगों की ओर मदद की मांग को लेकर मेसेजेज आ रहे हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर सारे देश को एकसाथ जोड़ने की योजना बनाई है। वह एक ट्वीट पर लोगों के लिए जरूरत के हिसाब से चीजों का इंतजाम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

पिछले दिनों में कोरोना से जंग जीतने के बाद अक्षय कुमार ने भी लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उनकी जान बचाने का फैसला लिया है। अक्षय के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों की मदद के लिए करीब 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है. और इसके लिए वो एक पंजीकृत एनजीओ की तलाश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी।

वहीं इससे पहले अक्षय ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए दान किए थे। इसके बाद खुद गौतम ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को धन्यवाद भी दिया था।

https://hindi.popxo.com/article/coronavirus-vaccination-registration-precautions-tips-in-hindi

किरण खेर

इस समय खुद कैंसर जैसी बीमारी की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस और लोक सभा की सदस्य किरण खेर लोगों की मदद के लिये आगे आई हैं। किरण खेर ने MPLADS (मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डिवलपमेंट) स्कीम के तहत  चंडीगढ़ पीजीआई को 1 करोड़ रुपए दान दिये हैं। ताकि फौरन लोगों तक वेंटिलेटर्स और जरूरी सामान पहुंचाया जा सके।

ADVERTISEMENT

भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने का जिम्मा उठाया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर जरूरतमंद लोगों की डीटेल्स शेयर कर रही हैं ताकि ऐसे उन तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

गुरमीत चौधरी

कोविड के इस माहौल के बीच टीवी की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा चुके एक्टर गुरमीत चौधरी भी आम जनता की मदद के लिए मैदान में उतर आये हैं। कोविड मरीजों के लिए 1000 अल्ट्रा अडवांस हॉस्पिटल बेड्स खोलने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वे पटना और लखनऊ से कर रहे हैं। आगे और भी शहरों में गुरमीत चौधरी इस काम को आगे बढ़ाएंगे

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने एक बार फिर से कोरोना काल में मदद का हाथ बढ़ाया है। बीते दिन उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाना पैक कराते नजर आ रहे थे। सलमान अपने फाउंडेशन के तहत इनको खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

हालांकि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में नहीं है लेकिन उन्हें अपने देश को इस हालात में देखकर बेहद अफसोस हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल पैमाने पर राहत के लिए आगे आने की अपील की है. प्रियंका ने एक वीडियो पोस्ट कर दुनियाभर के लोगों को संदेश दिया है और मदद की गुहार लगाई है। प्रियंका ने बताया कि वह खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं. उन्होंने आगे लिखा, ”कृपया डोनेट कीजिए. निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं अपना योगदान जारी रखे हैं।

ADVERTISEMENT

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जरूरतमंद लोगों की डिटेल्स शेयर कर रही हैं ताकि उनकी लोकेशन के हिसाब से उन तक मदद पहुंचाई जा सके. क्योंकि अभी भी कई जगहों पर बेड्स और ऑक्सीजन सेलेंडर्स का आभाव देखने को मिल रहा है। 
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
https://hindi.popxo.com/article/immunity-kaise-badhaye-in-hindi

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

29 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT