ADVERTISEMENT
home / फैशन
निया शर्मा, Nia Sharma,Nia Sharma Bold Photoshoot

निया शर्मा के देसी बोल्ड लुक से बढ़ा इंटरनेट का टेंपरेचर, लहंगा-चोली में दिखा हॉट अवतार

तीसरी सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब अपने नाम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं के चलते सुर्खियों में छाई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने हर एक पल को शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने देसी बोल्ड लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
निया शर्मा ने बिकिनी में नहीं इस बार देसी अवतार में फोटोशूट (Nia Sharma Bold Photoshoot) करवाया है। लेकिन निया लहंगा-चोली में भी गजब कहर ढा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तरह डिफरेंट तरह की लहंगा-चोली आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं। निया के दोनों ही लुक ने इंटरनेट का टेंपरेचर बढ़ा दिया है। ये हम नहीं कह रह हैं बल्कि फैंस ने खुद उनकी तस्वीर पर कमेंट करके लिखा है, ‘कोई फायर ब्रिगेड बुलावाओ’।

Nia Sharma Bold Photoshoot

निया शर्मा ने दूसरे लुक की तस्वीरें शेयर की है, उसमें उन्होंने ऑफ व्‍हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ हैं। जिसपर हैवी वर्क किया गया है। निया ने जो लहंगा पहना है, उसकी चोली लोगों को काफी पसंद आ रही है। निया इसमें बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

Nia Sharma Bold Photoshoot

वैसे इंस्टाग्राम पर निया शर्मा कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। लेकिन उनका ये हॉट देसी अवतार देखकर लोग उनकी तारीफ किये बिना रह नहीं पा रहे हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/most-stylish-tv-actresses-in-hindi

Nia Sharma Bold Photoshoot

वहीं निया शर्मा की दूसरी लहंगा-चोली वाली तस्वीर बेहद बोल्ड और खूबसूरत है। उनका शिमरी लहंगा ग्रे और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में है। इसके साथ निया ने ऑफ शोल्डर डिज़ाइन वाली चोली पहनी है। शिमरी लहंगा-चोली में उनका लुक बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग रहा है। 

Nia Sharma Bold Photoshoot

इस लहंगे के साथ निया ने सुंदर नेकलेस भी कैरी किया है और साथ ही ड्रेस के कलर को हाईलाइट करता हुआ आईशैडो भी चुना है। इसके साथ ही न्यूड कलर की लिपस्टिक से अपने ओवरऑल लुक को बैलेंस्ड रखा है।

ADVERTISEMENT

बता दें कि निया शर्मा टीवी जगत की सबसे बोल्ड और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो काली से की थी। लेकिन उन्हें पहचान सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ से मिली। इसके बाद एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन’ में बतौर ‘नागिन’ भी नजर आईं। साल 2020 में भी निया ने ‘खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया और वो इस शो की विनर रहीं। इसके अलावा निया ने कई वेबसीरिज में भी काम किया है।

https://hindi.popxo.com/article/how-do-you-wear-heavy-earrings-without-pain-secret-fashion-tips-in-hindi

POPxo की सलाह: निया शर्मा की तरह आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए घर लें आएं मनीष मल्होत्रा मेटालिक चॉक डुओ (MANISH MALHOTRA METALLIC CHALK DUO – INFERNO)

01 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT