ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Video : लॉकडाउन के बीच अनीता हसनंदानी के पति ने रखी उनके लिए खास वर्चुअल बर्थडे पार्टी

Video : लॉकडाउन के बीच अनीता हसनंदानी के पति ने रखी उनके लिए खास वर्चुअल बर्थडे पार्टी

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अधिकांश देशों में कर्फ्यू की स्थिति बनी हुई है। भारत को भी 3 मई तक लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस दौरान सेलेब्स अपने साथ फैन्स का भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं। स्टार्स के पास फैन्स से कनेक्ट होने का सिर्फ सोशल मीडिया ही सहारा है तो अब स्टार्स इसी के सहारे फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। यहां तक की अपने बर्थडे, एनिवर्सरी और फेस्टिवल भी वो इसी तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) का 39 वां जन्मदिन उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
एकता कपूर के सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से अपना टीवी डेब्यू करने वाली अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। रोहति ने लॉकडाउन के बीच भी बड़े ही स्पेशल तरीके से अपनी वाइफ अनीता का वर्चुअल बर्थडे सेलिब्रेट किया।  जी हां, जहां इस समय लोग सोशल डिस्टन्सिंग फॉलो कर रहे हैं वहीं उनके पति ने वीडियो कॉल के जरिए दूरियां मिटाते हुए सबके सामने अनीता का केक कटिंग करवाया। रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किये हैं।  

इस तस्वीर में अनीता के करीबी लोग और इंडस्ट्री के कुछ दोस्त उनसे फेसटाइम कर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में एकता कपूर, करण पटेल, पर्ल वी पुरी, नीना कुलकर्णी और क्रिस्टल डिसूजा और उनके देवर क्रिकेटर चहल समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए हैं।

https://hindi.popxo.com/article/actor-anoop-soni-reveals-about-balika-vadhu-tv-serial-in-hindi-885945

इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने कई सार खास तैयारी भी की। उनके लिए शानदार केक बनाया और साथ ही उनके लिए स्पेशल खीर भी। खुद अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें रोहित उनके लिए स्पेशल खीर बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता लिखती हैं, ‘आज मेरा बर्थडे है और मिस्टर हसबैंड मेरे लिए दुनिया की सबसे अच्छी खीर बना रहे हैं’।

https://hindi.popxo.com/article/corona-tracking-aarogya-setu-app-in-hindi-885917

बता दें अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी को लगभग 7 साल बीत गए हैं और वो सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और उनमें दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है।  दोनों की लव स्टोरी भी बेहद रोमाटिंक है और दिलचस्प है। दोनों एक जिम में मिले थे और रोहित नहीं जानते थे कि अनीता एक फिल्म स्टार हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई और जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/film-producer-karim-morani-tests-third-time-coronavirus-positive-in-hindi-885955
15 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT