इस वीडियो में श्रद्धा आर्या और हिना परमार बाथरोब पहने डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने दिव्या कुमार खोसला के पॉपुलर गाने 'याद पिया की आने लगी' पर ठुमके लगाए हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने वीडियो कैप्शन में लिखा है, 'जब हॉलीडे पर दो लड़कियां मिलती हैं तो वे असल में यही करती हैं। इतना मजा... ..' वहीं फैंस ने भी उनके इस वीडियो को शानदार कहा है। साथ ही कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो में कमेंट किये हैं और उनका डांस काफी पसंद किया है।
बात करें एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की तो वो पिछले कुछ समय से नच बलिए सीजन 9 में हिस्सा लेने के बाद से काफी सुर्खियों में रही थीं। क्योंकि शो में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आलम मक्कड़ के साथ बतौर कपल एंट्री ली थी। लेकिन शो के खत्म होने के बाद दोनों अलग हो गये थे। बता दें श्रद्धा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी टीवी धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' की वजह से बढ़ी है।
वहीं 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'पुनर्विवाह', 'जोधा अकबर' जैसे टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से हीना परमार दर्शकों का मन मोह चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी धारावाहिक 'नागकन्या' में मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही है।