ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
तैमूर की गुड न्यूज़: इस फिल्म से मां करीना कपूर के साथ छोटे नवाब करेंगे बॉलीवुड में शानदार डेब्यू!

तैमूर की गुड न्यूज़: इस फिल्म से मां करीना कपूर के साथ छोटे नवाब करेंगे बॉलीवुड में शानदार डेब्यू!

छोटे नवाब तैमूर अली खान की हर अदा निराली है। उनकी छोटी- छोटी एक्टिविटी भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाती है। फिर चाहे उनकी घुड़सवारी हो, स्कूल न जाने की ज़िद हो या फिर पापा सैफ अली खान की नकल करके गिटार बजाना हो। इतनी सी उम्र में ही तैमूर रॉकस्टार बन चुके हैं। इतना ही नहीं तैमूर इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि मीडिया उन्हें कवर करने के लिए उनके आगे- पीछे घूमती रहती है। ऐसे में तैमूर मीडिया को हाथ हिला कर पोज़ देने में भी कोई कमी नहीं छोड़ते। मगर अब मीडिया को इस तरह से तैमूर के पोज़ का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जल्द ही तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Taimur Bollywood Debut

गुड न्यूज़ से करेंगे डेब्यू

करीना कपूर खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म “गुड न्यूज़” में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करीना प्रेगनेंट लेडी के लुक में स्पॉट की गईं। फिल्म के टाइटल “गुड न्यूज़” से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म होने वाले बच्चे की गुड न्यूज़ पर बेस्ड होगी।

Taimur Bollywood Debut 2

ADVERTISEMENT

खबरें हैं कि इस फिल्म में करीना कपूर के बेटे का किरदार और कोई नहीं बल्कि खुद उनके बेटे और छोटे नवाब तैमूर अली खान निभाने वाले हैं। रिपोर्टस की मानें तो फिल्म के लिए उनके दो सीन भी शूट कर लिए गए हैं। फिल्म में तैमूर का ये कैमियो सिर्फ 10 मिनट के लिए होगा।

Taimur Bollywood Debut 3

अगर ऐसा हुआ तो इस फिल्म को तैमूर का बॉलीवुड डेब्यू माना जाएगा। फैंस और मीडिया के बीच पहले से ही तैमूर की एक झलक पाने के लिए होड़ लगी रहती है। ऐसे में तैमूर का फिल्म में होना दर्शकों को अपने आप सिनेमाघरों तक खींच लाएगा। माना तो ये भी जा रहा है कि तैमूर के फिल्म में होने की खबर सिर्फ फिल्म के प्रमोशन का एक हथकंडा भर है। अब इस फिल्म के साथ तैमूर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे या नहीं ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

Taimur Bollywood Debut 1

ADVERTISEMENT

करीना को सताता है तैमूर की इस आदत का डर

तैमूर इतनी सी उम्र में ही काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं। वो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि मीडिया उन्हें कवर करती है। मगर इस बात की चिंता उनकी मां करीना कपूर को बहुत सताती है। करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण में करीना कपूर ने अपनी चिंता जाहिर भी की थी। करीना के मुताबिक वो तैमूर की तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स से काफी डर जाती हैं। करीना को लगता है, क्योंकि हर वक्त तैमूर की तस्वीरें ली जाती हैं इसलिए तस्वीरों के अलावा तैमूर के पास सोचने के लिए कुछ भी नहीं है। करीना को इस बात का डर सताता है कि अगर किसी दिन तैमूर की तस्वीर नहीं ली गई तो कहीं वो फोटोग्राफर्स पर हाथ न उठा दें।

Kareena on Taimur 1

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें- 

ADVERTISEMENT

तैमूर की इस आदत से परेशान हैं मम्मी करीना कपूर, कहा डर लगता है किसी दिन वो हाथ न उठा दे…

बोनी कपूर के गलत तरीके से छूने की खबरों पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Good News: प्रेगनेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दाहिया के साथ वायरल हुईं बेबी बंप की तस्वीरें

04 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT