तैमूर के तीसरे बर्थडे का केक उनकी ही तरह बेहद क्यूट लग रहा था। क्रिसमस थीम से मैच करता हुआ बर्थडे केक तैमूर को काफी पसंद आया। तैमूर के बर्थडे पार्टी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
अपने जन्मदिन पर तैमूर ब्लैक टी-शर्ट, जिसमें लास वेगस लिखा हुआ था और व्हाइट ट्राउजर में दिखाई दिए। वहीं करीना कपूर पोल्का डॉट वाली ब्लैक ड्रेस में और सैफ अली खान ग्रे टी-शर्ट में नजर आए।
तैमूर की इस बर्थडे पार्टी में उनके दोस्त यानि कि करण जौहर के बेटे यश और रूही जौहर, रितेश देशमुख व जिनेलिया के बच्चे रियान और राहिल, सोहा की बेटी इनाया जैसे कई नन्हे स्टार किड्स भी शामिल हुए थे।
इस पार्टी में तैमूर की मौसी यानि कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आईं। यही नहीं उनके बेटे के साथ झूले में तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे दोनों ही झूला झूल रहे हैं।
वहीं इस मौके पर सारा अली खान ने अपने सबसे छोटे भाई तैमूर के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने भाई अपने गोद में लिये नजर आ रही हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर तैमूर के साथ एक नहीं बल्कि उनके 3 साल पूरे होने पर तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में तैमूर डाइपर में दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में सारा अपने हाथ से तैमूर बाबा को खाना खिलताी नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सारा अपनी गोद में तैमूर के साथ बात करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।