ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
विदेश में सेलिब्रेट हुआ तैमूर का दूसरा बर्थडे, देखिए बेबी नवाब की वायरल तस्वीरें

विदेश में सेलिब्रेट हुआ तैमूर का दूसरा बर्थडे, देखिए बेबी नवाब की वायरल तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले बेटे यानि कि छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) सोशल मीडिया के एक ऐसे स्टार किड हैं जिनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है, और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। तैमूर अब पूरे 2 साल के हो चुके हैं। 20 दिसंबर को उन्होंने साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर की खूबसूरत वादियों के बीच अपना बर्थडे केक काटा।

इस बार सैफ और करीना ने अपने लाडले बेटे का दूसरा बर्थडे देश से बाहर सेलिब्रेट किया। तैमूर की केक काटते हुए क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में तैमूर और उनके मम्मी- पापा उनका केट कटवाते बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

देखिए तैमूर के दूसरे बर्थडे की तस्वीर –

taimur ali khan celebrate second birthday in south africa pics 3826917

46995053 1486987921434456 496860034370887050 n 820852

ADVERTISEMENT

क्रिसमस वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं तैमूर

तैमूर अपने मम्मी- पापा के साथ साउथ अफ्रीका में अपने बर्थडे मनाने के साथ- साथ क्रिसमस वैकेशन पर भी हैँ और इन छुट्टियों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। उनके वैकेशन की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें तैमूर गजब ढा रहे हैं।

2018 12 largeimg21 Friday 2018 114326091gallery

इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर एक बेहतर पैरेंट्स होने का हर रोल बखूबी अदा कर रहे हैं। रील लाइफ की तरह वो रियल लाइफ में भी आईडियल पैरेट्ंस के रूप में सामने आ रहे हैं।

saif-784x441

ADVERTISEMENT

सैफ भी अक्सर अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ, खेलते- कूदते और मस्ती- मजाक के मूड में नजर आते हैं। इस वैकेशन में पापा सैफ और बेबी तैमूर दोनों फुल मस्ती मूड में नजर आ रहे हैं।

46948265 1965058776946945 371510153244200530 n

मौसी ने बेबी नवाब को दी बधाई

taimur

तैमूर के बर्थडे पर उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें तैमूर करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ में बिस्तर पर बैठे हैं। इस फोटो के साथ उनकी मौसी ने कैप्शन में लिखा, ”हमारे छोटे जान को दूसरे जन्मदिन की बधाई। हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।”

ADVERTISEMENT

पटौदी हाउस में मना था पहला बर्थडे

Kareena-Kapoor-Khan-and-Saif-Ali-Khan-celebrate-Taimur-Ali-Khan-Pataudis-first-birthday-at-the-Pataudi-Palace-2

बता दें कि तैमूर का पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में ही मनाया गया था, जहां उनका पूरा परिवार, कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। तैमूर ने तब मम्मी- पापा और दादी- नानी के साथ मिलकर अपना केक काटा था।

सैफ और करीना की आने वाली फिल्में

47116123 2192599747660568 4395399494287677035 n

अगर फिल्मों की बात करें तो सैफ की आने वाली फिल्म हंटर है जिसके लिए उन्होंने नया लुक अपनाया है। इसको लेकर भी सैफ इन दिनों  काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं करीना जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ वो करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिह के साथ भी नजर आएंगी। उम्मीद है कि ये फिल्म 2020 तक रिलीज हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी, देखिए वीडियो

OMG बाजार में मिलने लगा है हूबहू तैमूर जैसा दिखने वाला गुड्डा

ADVERTISEMENT

करीना कपूर का ये वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें

अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा सामान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ… : www.POPXO.comSHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।

21 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT