ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती हुईं गिरफ्तार, सुशांत की बहन ने कहा – भगवान हमारे साथ

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती हुईं गिरफ्तार, सुशांत की बहन ने कहा – भगवान हमारे साथ

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। पिछले दिनों हुए कई खुलासों में सुशांत की मौत में ड्रग एंगल भी सामने आया। तभी से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया से लगातार पूछताछ कर रहा था। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। रिया पर ड्रग्स लेने के साथ-साथ और भी कई गंभीर आरोप थे।

बता दें कि तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। NCB ने पहले दिन करीब 6 घंटे पूछताछ की थी, दूसरे दिन 8 घंटे और आज तीसरे दिन लगभग तीन घंटे की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत सिंह सुसाइड मामले में परिवार सहित सभी फैंस भी रिया की गिरफ्तारी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि यह गिरफ्तारी ड्रग पेडलिंग मामले में है। इससे पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था और अब ड्रग मामले में ही रिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया- “भगवान हमारे साथ है #GodIsWithUs”

ADVERTISEMENT

बता दें कि कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इंकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB की कड़ी पूछताछ के बाद रिया ने ड्रग्स लेने की बात कबूली और साथ ही बॉलीवुड के करीब 25 सेलेब्स के नाम भी लिए, जो ड्रग्स के लेन-देन में शामिल हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब उन सेलेब्स से भी पूछताछ हो सकती है।

अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कसौटी जिंदगी की: कहीं नहीं जा रहे हैं पार्थ समनाथ, बनें रहेंगे शो का हिस्सा

राशि के अनुसार जानिए किस रंग की नेल पॉलिश आपके लिए रहेगी बेस्ट

ADVERTISEMENT
08 Sep 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT