बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 14 जून को वे अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके परिजनों और फैन्स को अभी तक उनकी असामयिक मृत्यु पर संदेह है, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस (Mumbai police) गहनता से केस की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े फिल्मकारों, एक्टर्स, उनके स्टाफ और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
कोरोना के बीच भावुक हुए अमिताभ बच्चन, आधी रात में किया ऐसा ट्वीट
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने तीन मनोचिकित्सकों (Psychiatrists) और एक मनोवैज्ञानिक (Psychotherapist) का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से अपना ट्रीटमेंट ले रहे थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों से अब काफी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के सूत्रों की मानें तो एक मनोचिकित्सक ने बताया है कि सुशांत सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) की बीमारी थी, जबकि दूसरे डॉक्टर्स के मुताबिक सुशांत सिंह का जीवन बेहद तनाव में बीत रहा था। हालांकि इस तनाव की वजह क्या थी, इस सवाल का जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया है। अब डॉक्टर्स का यही जवाब मुंबई पुलिस की उलझन को बढ़ाने के लिए काफी है।
साइंस की भाषा में बाइपोलर डिसऑर्डर (bipolar disorder) एक ऐसी मानसिक बीमारी होती है, जिसमें मरीज के व्यवहार में बहुत तेज़ी से बहुत बड़े बदलाव आते हैं। इसे गहरा अवसाद (manic depression) भी कहा जाता है। इसमें मरीज के मन में भावनात्मक रूप से बहुत तेज़ी के साथ उथल-पुथल होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, सुशांत सिंह को अपना इलाज करने वाले डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था। शायद इसी वजह से वे हर डॉक्टर से ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 बार मिलते थे और फिर डॉक्टर बदल दिया करते थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स ने बताया कि वे दवाइयां भी ठीक वक्त या ज्यादा वक्त तक नहीं लेते थे। आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था, वे उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे।