ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Sushant Singh Rajpoot, KK Singh, Admitted to the Hospital, सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता हुए अस्पताल में भर्ती, फैंस ने मांगी जल्द स्वस्थ होने की दुआ

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन को अब 6 महीने से भी ज्यादा वक़्त बीत चुका है। सुशांत के परिवार और फैंस की तरफ से उनके लिए इंसाफ की लड़ाई अभी भी जारी है। मगर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह अब भी बेटे मौत को भुला नहीं पाए हैं। सुशांत को याद कर अक्सर उनकी तबियत बिगड़ जाती है। इसी बीच खबर आई है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह दिल की बीमारी के चलते फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सुशांत के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/aamir-khan-son-junaid-khan-bollywood-debut-in-hindi-925529
बेटे की असमय मौत का ग़म भुलाना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह भी इसी दुख से गुज़र रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक उन्हें दिल की बीमारी है। कुछ समस्या के चलते उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर अस्पताल से सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुशांत की बहनें प्रियंका और नीतू भी नज़र आ रही हैं। 
 
आपको बता दें कि अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह की तबियत पहले से काफी बेहतर है। इस तस्वीर पर फैंस के लगातार कमैंट्स आ रहे हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होकर घर पहुंचने की दुआ मांग रहे हैं। सुशांत के फैंस कमेंट्स कर उनके पिता को फाइटर भी बता रहे हैं। 

Instagram

इसी साल 5 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया। मगर उनके परिवार का आरोप है कि सुशांत को ख़ुदकुशी करने का मजबूर किया गया था। के.के.सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर एफ़आईआर दर्ज कर काफी आरोप भी लगाए थे। मामला बढ़ते देख बाद में इस केस को सीबीआई के हाथों सौंप दिया गया। 

Instagram

ADVERTISEMENT
सीबीआई के बाद ये केस ईडी और एनसीबी तक भी पहुंचा। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शाॅविक को गिफ्तार भी किया था। हालांकि अब दोनों को जमानत पर रिहा हो चुके। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर अभी तक सीबीआई का फैसला आना बाकी है। 
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
20 Dec 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT