ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या सच में ‘कपिल शर्मा’ के शो में फिर से वापिस आ रहे हैं डॉ. गुलाटी? वायरल हुईं तस्वीरें

क्या सच में ‘कपिल शर्मा’ के शो में फिर से वापिस आ रहे हैं डॉ. गुलाटी? वायरल हुईं तस्वीरें

‘द कपिल शर्मा’ शो टीआरपी और लोगों की पसंदीदा लिस्ट में सबसे आगे हैं। इसका श्रेय कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी टीम को भी जाता है। यह शो भले ही आज लोगों को हंसाने में बेहद कामयाब है लेकिन इसके पहले वाले सीजन की बात ही कुछ और थी। इसके पीछे कारण हैं डॉक्टर मशहूर गुलाटी उर्फ गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर, जो अब इस शो का हिस्सा नहीं है। 
हाल ही में कुछ ऐसे सबूत सोशल मीडिया पर दिखाई दिये हैं, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती हैं। साथ ही सबका पसंदीदा किरदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानि कि सुनील ग्रोवर शो में फिर से वापसी कर सकते हैं। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे कपिल शर्मा शो में उनकी वापसी का इशारा माना जा रहा है।

इन तस्वीरों में सुनील ग्रोवर अपने मशहूर किरदार ‘डॉक्टर माशूर गुलाटी’ के गेटअप लेते हुए तैयार होते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सुनील को डॉक्टर गुलाटी की विग और दाढ़ी के साथ देखा जा सकता है। यही नहीं सुनील ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में भी लिखा है, “मुझे कोई और किरदार निभाना पसंद है … यह एक ऐसा खूबसूरत अनुभव है जिसे मैं पाने में सक्षम हूं।” इस तस्वीर को देखने के बाद से हर कोई उनसे यही सवाल कर रहा है कि वो कब से और किस एपिसोड से कपिल के शो में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा शो में वापिस हो रही है। लेकिन फैंस यहीं चाहते हैं कि जल्द ही उन्हें सुनील, डॉक्टर गुलाटी के किरदार में आकर फिर से गुदगुदाएं।

https://hindi.popxo.com/article/kapil-sharma-ginni-chatrath-blessed-with-a-baby-girl-in-hindi-865993

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर साल 2017 के बाद से कपिल के शो में गुलाटी का किरदार निभाते हुए फिर कभी नजर नहीं आये। दरअसल, कपिल और सुनील का झगड़ा काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। झगड़े की असली वजह अभी तक सामने नहीं आईं। लेकिन करोड़ों फैंस के अलावा खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सुनील से शो पर वापस आने के लिए कई मिन्नते की थी। लेकिन सुनील ने शो छोड़ा तो वह कभी लौट कर नहीं वापिस नहीं आए। इसके बाद से कपिल शर्मा के शो का नया सीजन आ गया लेकिन फैंस डॉक्टर मशहूर गुलाटी को भुला नहीं पाएं। 

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/taimur-ali-khan-celebrate-third-birthday-party-pics-in-hindi-867701
20 Dec 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT