बॉलीवुड की फैशनिस्टा, बॉलीवुड दीवा और सबकी प्यारी स्वीट सोनम कपूर की शादी का दिन बस आने ही वाला है। ऐसे में हम आपको उनके बारे में बहुत सी ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आप अब तक नहीं जानते हैं। खासतौर पर इस स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी वाली सेलिब्रिटी की जिंदगी से संबंधित बहुत से मामलों में क्या और कितनी स्ट्रॉन्ग है सोच। यहां हम आपको वे सभी बातें बता रहे हैं जो सोनम कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री सिम्मी गिरेवाल के टॉक शो में शेयर की थीं। इनमें उन्होंने शादी से लेकर अपने हार्टब्रेक, अपने पार्टनर, अपने नेचर और अपने पापा की आदतों के बारे में भी बहुत सी बातें विस्तार से बताई हैं।
सोनम कपूर हमारे देश में शादी नाम की संस्था में पूरा विश्वास रखती हैं। हालांकि वो कहती हैं कि शादी में हमेशा कॉम्प्रोमाइज यानि एक- दूसरे के साथ एडजस्टमेंट करने होते हैं, लेकिन शादी में उनके मुताबिक कमिटमेंट बहुत मायने रखता है। इसीलिए सोनम को लिवइन रिलेशनशिप अपने लिए कभी नहीं पसंद। उनका कहना है कि लिवइन रिलेशनशिप उनके लिए बिलकुल नहीं बनी है। अगर लाइफ में कमिटमेंट चाहिए तो शादी की जा सकती है, फिर लिवइन रिलेशनशिप की क्या जरूरत है। और अगर लाइफ में कमिटमेंट ही नहीं है तो साथ रहना क्यों जरूरी है।
सोनम का कहना है कि वे चाहती हैं कि उनके होने वाले पति उनके पापा अनिल कपूर की तरह नहीं, बल्कि उनकी मम्मी की तरह होने चाहिए। सोनम कपूर अपने पार्टनर में हर वो खूबी देखना चाहती हैं जो हर लड़की अपने पति में चाहती है। उनका कहना है कि हालांकि मेरे पापा बेस्ट हजबैंड हैं,लेकिन क्योंकि मैं अपने पापा की तरह हूं, इसलिए मुझे अपनी मम्मी सुनीता कपूर जैसा कोई चाहिए।
सोनम को पढ़ना और लिखना काफी पसंद है। जहां वो बहुत सी किताबें पढ़ती हैं, वहीं वो काफी लिखती भी हैं। सोनम ने एक कविता लिखी है- एम्बिशन, जिसे वह अपने होने वाले पार्टनर के साथ शेयर करना चाहती थीं।
सोनम बताती हैं कि उनके परिवार का कहना है कि वो एक स्ट्रॉन्ग विल यानि मजबूत इच्छाशक्ति वाली इंसान हैं। इसके अलावा वो काफी आइडियलिस्टिक एंड ट्रुथफुल भी हैं। वो कभी किसी के बारे में कोई राय नहीं बनाती यानि वो नॉन जजमेंटल और किसी के लिए नॉट क्रिटिकल भी हैं। हालांकि उन्होंने माना कि वो महात्मा गांधी जैसी भी नहीं हैं और लोगों मारने के लिए किसी के सामने अपना गाल आगे नहीं कर सकती। अगर कोई गलत बात करेगा तो सोनम उसका जवाब उसी तरह से देती हैं। सोनम चीटिंग और लाइंग यानि झूठ और धोखे को अपनी जिंदगी में कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती।
सोनम का कहना है कि उन्होंने हार्टब्रेक का अनुभव किया है, जो किसी और वुमन की वजह से था। उनके अनुसार ऐसा करना सही नहीं है और ऐसा कोई व्यक्ति उन्हें डिजर्व ही नहीं करता। उन्होंने वर्ष 2012 में ही बता दिया था कि जिसे वो पसंद करेंगी उसमें इतनी इंटीग्रिटी होनी चाहिए कि अगर उसकी लाइफ में कोई और वुमन है तो वह बता सके। एक ऐसा आदमी जो प्यार किसी से करे और डेट किसी और से करे, ऐसे आदमी की सोनम कपूर की नजर में कोई रेस्पेक्ट नहीं है।
सोनम कपूर बहुत छोटी सी उम्र से ही इंडिपेंडेंट यानि अपने पैरों पर खड़ी हो गई थीं। उनकी पहली जॉब सिंगापुर में एक मैक्सिकन रेस्ट्रॉ में वेट्रेस की थी। तभी से सोनम अपने खर्च खुद एफोर्ड करती हैं। यहां तक कि उनके पापा अनिल कपूर भी उनके लिए खर्च नहीं करते। सोनम का कहना है कि वो सिर्फ अपने पापा अनिल कपूर के घर में रहती है। उनके पैरेन्ट्स ने उनके लिए कभी कोई डिजाइनर चीज नहीं खरीदी है। सोनम ने अपने लिए पहली डिजाइनर खरीदारी लंदन में खुद की थी। अपनी पहली कार भी सोनम ने खुद ही खरीदी थी। सोनम के लिए आइडियल सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा हैं , क्योंकि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं।
सोनम कपूर ने बताया कि सबसे ज्यादा वे ऊंचाई से डरती हैं। लेकिन उन्होंने साथ- साथ यह भी बताया कि अगर वे किसी से डरती हैं तो उसे फेस करना भी जानती हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें कभी हारना नहीं पसंद। उन्हें ऊंचाई से डर लगता है इसीलिए उन्होंने अपने डर से लड़ने के लिए स्काईडाइव भी किया है। उनका मानना है कि वे एक फाइटर हैं और इसीलिए वे खुद से ही फाइट करती रहती हैं।
सोनम का कहना है कि उनके पापा अनिल कपूर उनके प्राउडेस्ट फादर हैं और वो अपने पापा की ही तरह ही हैं। उनका कहना है कि हालांकि उनके पापा अनिल कपूर थोड़े एसेंट्रिक हैं और उन्हें अपने काम पर बहुत अभिमान है, लेकिन वो बहुत क्यूट पापा हैं।
इन्हें भी देखें -