ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोनम कपूर ने शेयर की COVID-19 सेफ्टी गाइड, कहा- ‘मुश्किल समय में मदद करना जरूरी’

सोनम कपूर ने शेयर की COVID-19 सेफ्टी गाइड, कहा- ‘मुश्किल समय में मदद करना जरूरी’

देशभर में एक बार फिर से कोविड-19 (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की बात सामने आती रही है। इस मुश्किल समय में अब लोग कोरोना को लेकर काफी डरे हुए हैं और खुद को सुरक्षित रखने के प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर कोविड-19 को लेकर कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कोविड-19 के बारे में बात की और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए भी कहा। स्टार ने फैंस को प्रॉमिस किया कि वह रिसोर्स शेयर करेंगी। 
अपनी वीडियो में सोनम ने कहा, मैंने तय किया है कि मैं अपने इंस्टाग्राम पर रिसोर्स के बारे में बताउंगी और जिन्हें मदद चाहिए, उनके लिए पोस्ट करूंगी। एक्ट्रेस ने अपने फैंस से कहा कि वो उन्हें अपनी पोस्ट में टैग कर सकते हैं ताकि वो आगे बढ़ कर उनकी मदद कर सकें। स्टार ने महामारी के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जरूरी सावधानियां बरतें और कम से कम ट्रेवल करने की कोशिश करें और जितना अधिक हो सके घर पर हें। ये समय बहुत ही चुनौतियों से भरा हुआ है और इस वजह से हम सभी को घर पर रहना चाहिए और बाहर जाते समय मास्क जरूर लगाना चाहिए।
https://hindi.popxo.com/article/rakhi-sawant-throw-bb-after-party-pics-in-hindi-944267

गौरतलब है कि देशभर के कई हिस्सों में कोविड के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक कि अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड की भी कमी हो रही है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली और मुंबई में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है।

https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-slams-australian-journalist-who-raised-questions-on-her-qualifications-for-oscar-nominations-in-hindi-946042
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ब्लाइंड में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम ब्लाइंड पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी, जो एक सीरियल किलर को ढूंढती है। इस फिल्म को सुजॉय घोष द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
21 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT