ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Shreya Ghoshal, Pregnant, Bollywood Singer Shreya Ghoshal is Pregnant

मां बनने वाली हैं सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड में साल 2021 एक साथ कई अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। एक के बाद एक कई सेलेब्स इस साल पैरेंट बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा, अनीता हसनंदानी, करीना कपूर और कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में एक्टर सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने भी अपने जल्द माता-पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) जल्द ही मां बनने वाली हैं। श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की।
https://hindi.popxo.com/article/most-stylish-tv-actresses-in-hindi
बॉलीवुड में इस साल एक साथ कई किलकारियां गूंज रही हैं। एक्टर्स और कॉमेडियन के बाद अब सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। वह अपने पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने लिखा, “बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”
 
श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने भी श्रेया के बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी ज़िंदगी में इतनी सारी खुशियों के आने का और इस अनुभव को तुम्हारे साथ बांटने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं।” बता दें कि बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ  बंगाली रीतीरिवाजों के साथ शादी की थी। यह दोनों का पहला बेबी है। पोस्ट शेयर करते ही दोनों को बधाइयां मिलने का तांता शुरू हो गया। 
 
आपको बता दें कि सिर्फ श्रेया घोषाल ही नहीं सिंगर निति मोहन भी जल्द मां बनने वाली हैं। यही नहीं सिंगर हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह के घर भी हाल में बेटे ने जन्म लिया है। हर्षदीप ने कुछ समय पहले अपने पति संग करवाए प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनका बेटा दुनिया में आ गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इन सब के बाद अब किस सेलिब्रिटी का नंबर इस लिस्ट में आता है। वैसे फैंस दीपवीर और निकयांका के बच्चों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

04 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT