ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के संग किया कन्या भोज, पूड़ियां बांटते शेयर की फोटो

शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के संग किया कन्या भोज, पूड़ियां बांटते शेयर की फोटो

नवरात्रि पर्व पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के आखिरी दिनों में कन्या भोज की प्रथा है, जिसमें कन्याओं को भोजन करवाया जाता है और उन्हें उपहार दिया जाता है। देश-भर में लोग इसे अपने-अपने ढंग से सेलिब्रेट करते हैं तो ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर पर्व को बड़े ही विधि-विधान और पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं। दुर्गा अष्टमी/नवमी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर कन्या भोज भी कराया। खुद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे कन्याओं को भोजन कराती दिख रही हैं। शिल्पा ने अपने फैंस के साथ कन्या भोज की ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,
‘होकर सिंह पर सवार माता आई है 
था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई है
कोई गम न आए मेरी जिंदगी में
खुशियां नसीब हो आपकी जिन्दगी में
दुर्गा अष्टमी की बधाई।’
 

फैंस ने भी इन फोटोज पर रिऐक्ट करते हुए कॉमेंट किए और एक्ट्रेस को भी दुर्गाष्टमी की बधाई दी। फोटोज में शिल्पा खुद कन्याओं के साथ जमीन पर बैठी दिख रही हैं। इस मौके पर शिल्पा ने पर्पल और पिंक कलर का सलवार सूट पहना। शिल्पा के साथ उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी उनका हाथ बंटा रही हैं और बेटे विआन भी अपनी मां का साथ दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हवन करती नजर आ रही हैं ।

वैसे भी शिल्पा शेट्टी बेहद धार्मिक स्वभाव की हैं। वे अपने बेटे विआन को भी पूजा-पाठ के हर कार्यक्रम में शामिल करती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके इन्हीं संस्कारों की सहारना करते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/advantages-of-garbh-sanskar-in-hindi
एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”अपने बेटे को संस्कृति सिखाने और फेस्टिवल से जोड़ने का काम बेहद अच्छा है।” बता दें, शिल्पा शेट्टी फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन बच्चों का डांस रियेलिटी शो वे हर साल जज करती हैं। 
(अगर आप भी पाना चाहते हैं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन तो करें उसकी देखभाल POPxo Shop के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ … )
https://hindi.popxo.com/article/shilpa-shetty-rejected-offer-of-slimming-pills-endorsement-in-hindi-843021

.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी..  क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

07 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT