ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दोबारा मां बनीं शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा, क्यों लेना पड़ा सरोगेसी का सहारा

दोबारा मां बनीं शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा, क्यों लेना पड़ा सरोगेसी का सहारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दोबारा माता पिता बन गए हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने घर बेटी पैदा होने की खबर से सभी को चौंका दिया था। शिल्पा शेट्टी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां देखते ही देखते उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की यह नन्हीं परी सरोगेसी के ज़रिए इस दुनिया में आई है।
शिल्पा शेट्टी 44 साल की उम्र में दोबारा मां बनी हैं। उनकी बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने शिवरात्रि वाले दिन यानि 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर साझा की। शिल्पा ने अपनी बेटी की हाथ की उंगलियों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”||ॐ श्री गणेशाय नमः|| हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। तहे दिल से हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। समीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। जूनियर एसएसके (SSK) घर आ गई है।”

Instagram

इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा के नाम का अर्थ भी बताया है। उन्होंने लिखा, “समीशा (Samisha) का SA (सा) संस्कृत शब्द से बना है जिसका मतलब ‘होना’ है, वहीं मिशा (Misha) का रूसी भाषा में मतलब है ‘कोई भगवान की तरह’। आप इस नाम को हमारी देवी ‘लक्ष्मी’ समझ सकते हैं, जिसने हमारे परिवार को पूरा कर दिया।”

Instagram

ADVERTISEMENT
शिल्पा के घर नन्हीं परी के जन्म की खबर बाहर आते ही, सबके मन में बस एक ही सवाल था, कि आखिर बेटी के जन्म के लिए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सरोगेसी का सहारा क्यों लिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने इस बात का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा, “हम पांच साल से बच्चे की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब जाकर हमारी ये इच्छा पूरी हुई है। 

Instagram

मेरी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई थी और 2012 में हमारे बेटे वियान का जन्म हुआ। हम लोग वियान के आने से बहुत खुश थे और इसके बाद से ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे। हम चाहते थे हमारी दूसरी संतान बेटी हो। जब हमें पता चला कि फरवरी में हम फिर से माता-पिता बनने वाले हैं तो यह खुशखबरी मिलते ही मैंने अपना सारा काम जल्द से जल्द से खत्म करने का सोचा। काम खत्म करने में मेरी टीम और मैनेजर ने मेरी मदद की क्योंकि मुझे फरवरी में मुझे लंबी छुट्टी चाहिए थी।”

Instagram

ADVERTISEMENT
बता दे कि मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर और रवीना टंडन सहित कई सेलेब्रिटीज़ ने शिल्पा को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी। 
https://hindi.popxo.com/article/bollywood-celebrities-who-refused-a-film-because-of-their-co-actors-in-hindi
24 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT