ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
अब शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी बंधे शादी के खूबसूरत बंधन में – देखें तस्वीरें

अब शीना बजाज और रोहित पुरोहित भी बंधे शादी के खूबसूरत बंधन में – देखें तस्वीरें

टीवी जगत के जाने माने स्टार शीना बजाज (Sheena Bajaj) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने मंगलवार को जयपुर में सात फेरे लिए। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) के चलन को फॉलो किया है। इनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

शीना और रोहित दोनों साथ में काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। इनकी शादी और हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  देखें, टीवी कपल रोहित पुरोहित- शीना बजाज की मेहंदी व हल्दी की खूबसूरत तस्वीरें

49806269 1039429526264243 8038305432973664855 n

ADVERTISEMENT

अपनी शादी के दिन शीना लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। लाल लहंगे के साथ हैवी जूलरी उनके लुक को भी खूबसूरत बना रही थी। वहीं रोहित भी अपनी गोल्डन शेरवानी और लाल पगड़ी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

Sheena-Rohit-Getting-Married

Sheena-Rohit-family-in-their-marriage-PHOTO

हल्दी और मेहंदी की रस्म में भी खूब जंच रहा था यह जोड़ा

50302308 183978779227937 950401613231065936 n

ADVERTISEMENT

शीना बजाज और रोहित पुरोहित की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में शीना बजाज काफी खुश नजर आ रही हैं। शीना ने इस रस्म के लिए गुलाबी रंग का ब्लाउज़  और पीले रंग का लहंगा पहना था। वहीं रोहित पुरोहित का भी अंदाज़ काफी खास लग रहा था। उन्होंने पीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पजामा और सफेद रंग की ही नेहरू जैकेट पहनी थी। इस मौके पर कुछ टीवी स्टार भी शामिल हुए थे।

पहले भी रोहित रिलेशनशिप में रह चुके थे

Veebha-Rohit-relationship

इससे पहले रोहित अपनी कोस्टार और टीवी एक्ट्रेस विभा आनंद के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। बाद में किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शीना और रोहित पिछले करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे। 

ये भी पढ़ें: रॉयल वेडिंग में सात फेरे लेकर एक हो गए गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी

ADVERTISEMENT

शीना और रोहित का करियर 

Sheena-Bajaj-Rohit-Purohit-get-married-PHOTOS

शीना बजाज आखिरी बार ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ सीरियल में दिखी थीं। शीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में की थी। उनका पहला सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ था। इसके अलावा वो ‘बेस्ट ऑफ लक लक्की’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘थपकी प्यार की, ‘तुझसे है राबता’ और ‘लाल इश्क’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी है।

जबकि रोहित पुरोहित आखिरी बार ‘पोरस’ सीरियल में नजर आए थे। इससे पहले रोहित ‘शौर्य और सुहानी’ सीरियल में काम कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में लगा सितारों का मेला, दुल्हन ने उठाया सेहरा

ADVERTISEMENT
23 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT