मौका खुशी का हो या गम का, सेलिब्रिटीज़ की ज़िंदगी में जो कुछ भी होता है, वह पब्लिक की डेली गॉसिप के लिए मसाला बन जाता है। हाल ही में टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा और उनकी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट का ब्रेकअप हुआ है, जिसके बाद पूजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से चर्चित हुए एक्टर शरद मल्होत्रा का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट के साथ लगभग ढाई साल रिलेशनशिप में रहे थे। अपने ब्रेकअप के बाद पूजा बिष्ट ने शरद मल्होत्रा के व्यवहार के बारे में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जाए। पूजा का कहना है कि वे शरद के मूड स्विंग से बहुत परेशान रहती थीं। उनका मूड पल में बदल जाता था, वे मारपीट नहीं करते थे पर कभी भी चिल्लाने व गुस्सा करने लग जाते थे। ऐसे में शरद मल्होत्रा के साथ एडजस्ट कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता था।
शरद मल्होत्रा कमिटमेंट से कितना घबराते हैं, यह तो सभी जानते हैं। पूजा बिष्ट से पहले वे ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिश्ते में थे। दोनों लगभग 8 सालों तक साथ रहे थे और शरद की ज़िंदगी में पूजा के आने के बाद वे अलग हो गए थे।
अब पूजा बिष्ट ने खुलासा किया है कि शादी की बात चलते ही शरद मल्होत्रा का रवैया बिल्कुल बदल जाता था। वे किसी भी हाल में शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। पूजा का कहना है कि ढाई साल में शरद ने सिर्फ एक बार शादी की बात सामने रखी थी पर तब वे शरद को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थीं। उसके बाद शरद ने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की।
शरद मल्होत्रा के मुताबिक पूजा बिष्ट से ब्रेकअप का कारण शरद के ज्योतिष हैं। शरद का कहना है कि वे देव गण हैं, जबकि पूजा राक्षस गण हैं। ऐसे में दोनों का मिलन मुमकिन नहीं था। वहीं, पूजा का मानना है कि वे काफी समय से शरद के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रही थीं और उन्हें लगता है कि शरद किसी को डेट कर रहे थे। शरद उन्हें टाइम नहीं दे रहे थे और शादी की बात पर वे लगातार बहाने बना रहे थे।
पूजा बिष्ट का यह भी कहना है कि शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी का ब्रेकअप भी शादी की बात पर ही हुआ था।
पूजा बिष्ट के पापा ने उन्हें दिव्यांका त्रिपाठी का उदाहरण देते हुए शरद मल्होत्रा से दूर रहने की सलाह दी थी। ब्रेकअप की वजह जो भी रही हो पर पब्लिक में अब एक दूसरे को सही या गलत ठहराने से बेहतर है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान देते हुए ज़िंदगी में मूव ऑन कर लें।
ये भी पढ़ें :