ADVERTISEMENT
home / Fitness
उड़ती खबर : लॉकडाउन के बीच परिवार सहित मुंबई से ब्यास पहुंचे शाहिद कपूर

उड़ती खबर : लॉकडाउन के बीच परिवार सहित मुंबई से ब्यास पहुंचे शाहिद कपूर

कोरोनावायरस (coronavirus) के बढ़ते प्रकोप ने दुनियाभर का हाल बेहाल कर दिया है। हर कोई इससे लड़ने के नए तरीकों पर अमल करने की कोशिश में लगा हुआ है। भारत में भी 21 दिनों के लिए हर तरह की परिवहन सेवा पर रोक लगा दी है, जिससे लोग खुद-ब-खुद अपने घरों में लॉकडाउन (lockdown) होकर रहें। नेता-अभिनेता से लेकर आमजन तक, सभी एक-दूसरे को कोरोनावायरस व लॉकडाउन और उसके प्रभावों के प्रति जागरूक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

घर से निकलने पर मनाही

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को जनसभा में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने हाथ जोड़कर सबसे आग्रह किया था कि कहीं घूमने-फिरने के बजाय देश के सभी लोग अगले 21 दिनों तक अपने घरों में कैद होकर रहें।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बात की गंभीरता को समझाते हुए यह तक कहा था कि इन 21 दिनों तक लोगों को समझना होगा कि उनके घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच दी गई है और देश के किसी भी नागरिक (आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत या बेहद ज़रूरी स्थिति उत्पन्न हो जाने पर रियायत है) को उसे पार नहीं करना है। यह फैसला देश व सभी नागरिकों की भलाई के लिए लिया गया है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/keep-yourself-and-kids-engaged-in-coronavirus-lockdown-in-hindi-882728

कबीर सिंह ने किया था प्रयास

देश में कोरोनावायरस का प्रभाव बढ़ने के बाद से ही सभी सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने तरीकों से अपने फैंस को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वे लगातार अपने पोस्ट्स और वीडियोज़ के ज़रिए सभी को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कई सेलेब्स तो घर में काम करते हुए अपने वीडियोज़ के साथ ही अपने वर्कआउट एट होम टिप्स भी शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी कुछ दिनों पहले तक अपने फैंस को स्टे एट होम का संदेश दे रहे थे।

उनकी इंस्टाग्राम फीड को देखा जाए तो उन्होंने दो दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ब्लैक बैकग्राउंड पर कबीर सिंह के उनके स्टिल के साथ ‘शब्बा खैर’ लिखा हुआ है।

https://hindi.popxo.com/article/mandira-bedi-had-panic-attack-amidst-coronavirus-pandemic-in-hindi-882957

शाहिद कपूर ने की अवहेलना

अपने फैंस को खुद को घरों में सुरक्षित रहने देने के बाद की सलाह देने वाले शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के बारे में एक खबर मीडिया में आ रही है। बॉलीवुड हंगामा में पब्लिश हुई रिपोर्ट की मानें तो शाहिद कपूर कोरोनावायरस लॉकडाउन की अवहेलना करते हुए अपने परिवार सहित मुंबई से पंजाब स्थित ब्यास पहुंच चुके हैं। दरअसल, शाहिद कपूर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पक्के फॉलोअर हैं और वहां डेरे में उनका घर भी है।

ADVERTISEMENT

उनकी पत्नी मीरा भी राधा स्वामी की भक्त हैं। वैसे तो पूजा-पाठ के सभी स्थलों के बंद होने के बाद से डेरा भी बंद है, मगर वहां उन लोगों के जाने की मनाही नहीं है, जिनके वहां घर हैं। अगर यह खबर सच है तो सवाल यह उठता है कि आखिर शाहिद कपूर लॉकडाउन तोड़कर परिवार सहित वहां तक पहुंचे कैसे!

https://hindi.popxo.com/article/tv-actress-smriti-khanna-pregnant-amidst-coronavirus-threat-makes-this-appeal-in-hindi-882642
आप शाहिद कपूर के फैन हों चाहे नहीं, फिलहाल स्टार्स के भी गलत कदम को कॉपी मत करिएगा। आप जहां भी हैं, सुरक्षित हैं और वहीं रहें। बिना किसी मतलब के किसी के घर, दूसरे शहरों या राज्यों तक ट्रैवल करने से बचें।
आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 4 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, बांग्ला और मराठी… क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
27 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT