ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने खोले सलमान खान की शर्ट के बटन?

आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने खोले सलमान खान की शर्ट के बटन?

सलमान खान का शो ‘दस का दम’ अब एक नए फ्लेवर में वीकेंड पर दर्शकों का मनोरंजन करता है। हाल ही में शो के सेट पर सलमान खान के सेलिब्रिटी गेस्ट ने खूब धमाल मचाया। इस धमाल के बीच कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे न तो सलमान खान (Salman Khan) कभी भूल पाएंगे और न ही उनके फैंस।

‘भाई’ और शिल्पा शेट्टी का याराना

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की दोस्ती को लगभग 23 साल हो चुके हैं। वे दोनों ‘गर्व : प्राइड एंड ऑनर’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘औजार’ और ‘शादी करके फंस गया यार’ जैसी फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी फराह खान के साथ सलमान खान के टीवी शो ‘दस का दम’ के सेट पर पहुंची थीं। इस खास मौके पर सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और फराह खान ने खूब मस्ती की। यहां तक कि ये तीनों एक- दूसरे की टांग खींचने से भी पीछे नहीं हटे। सलमान खान का यह रियलिटी शो वाकई मस्ती और पागलपन से भरपूर है।

Salman Khan  Shilpa Shetty and Farah Khan

जब शिल्पा ने की शरारत

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी लंबे समय से किसी फिल्म में साथ नज़र नहीं आए हैं पर आज भी इनकी केमिस्ट्री ज़बर्दस्त है। शो की शूटिंग के दौरान सलमान खान से बात करते- करते शिल्पा शेट्टी उनकी शर्ट के बटन खोलने लगती हैं। यह देखकर जब सभी हंसने लगते हैं तो शिल्पा बटन बंद करते हुए कहती हैं, ‘बंद ही रहने दो’।

ADVERTISEMENT

Shilpa Shetty unbuttoning Salman's shirt

शिल्पा की यह शरारत देखकर भला फराह खान भी कहां पीछे रहने वाली थीं! उन्होंने तपाक से सलमान से शिकायती लहजे में कहा, ‘जैसे तुमने शिल्पा को गले लगाया, वैसे मुझे नहीं लगाया।’

Salman Khan and Shilpa Shetty hugging each other

फराह ने खींची सलमान की टांग

शिल्पा शेट्टी और फराह खान शायद मस्ती का मूड बनाकर ही ‘दस का दम’ के सेट पर पहुंची थीं, तभी तो दोनों बस इतने से ही नहीं रुकीं। दरअसल, सलमान खान ने शिल्पा शेट्टी और फराह खान से पूछा था कि कितने फीसदी लोग अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियों से इंप्रेस होते हैं। इस पर शिल्पा और फराह ने सलमान खान की तरफ ही इशारा करते हुए जवाब दिया कि वे एक ऐसे लड़के को जानती हैं, जो लड़कियों के अंग्रेजी बोलने से ही इंप्रेस होता है। जाहिर है कि इन दोनों का इशारा कटरीना कैफ की तरफ था।

ADVERTISEMENT

सलमान ने सिखाई कटरीना को हिन्दी

सलमान खान का यह प्रश्न खुद उनके ऊपर ही भारी पड़ गया था। फराह खान के ज्यादा परेशान करने पर सलमान खान ने खुद ही कटरीना कैफ का नाम ले लिया था। साथ ही सलमान खान ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी दोस्त व को स्टार कटरीना को हिन्दी सिखा दी है। अब सलमान को कटरीना कैफ से हिन्दी में ही बात करना पसंद है। डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ ही कटरीना कैफ भी दबंग एक्टर सलमान खान के लाइव कॉन्सर्ट शो ‘दबंग रीलोडेड’ के लिए उनके साथ अमेरिका और कनाडा गईं थीं।

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

ये भी पढ़ें :

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

ADVERTISEMENT

अब बिग बॉस सलमान खान की भाभी बनना चाहती हैं शिल्पा शिंदे!

सलमान खान की फिल्म ठुकराने के बाद अब कबड्डी खेलते नज़र आएगी यह एक्ट्रेस

26 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT