ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
VIDEO: तैमूर की फोटो खींचने पर भड़के सैफ अली खान, बोले- बस करो भाई, बच्चा अंधा हो जायेगा

VIDEO: तैमूर की फोटो खींचने पर भड़के सैफ अली खान, बोले- बस करो भाई, बच्चा अंधा हो जायेगा

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे यानि कि छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) सोशल मीडिया के एक ऐसे स्टार किड हैं, जिनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है… और हो भी क्यों न, उनकी क्यूटनेस है ही ऐसी। इनकी पॉपुलैरिटी और दीवानगी लोगों में इतनी बढ़ चुकी है कि तैमूर जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही मीडिया उनको अपने कैमरे में कैप्चर कर लेती है। अब तो आलम ये है कि तैूमर खुद मीडिया के सामने आना चाहते हैं, उन्हें फोटो खिंचवाना बहुत अच्छा लगता है। वो मीडियो के सामने कभी हाथ हिलाकर तो कभी फ्लाइंग किस देकर पोज देते रहते हैं।

हाल ही में तैमूर मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पापा सैफ के कंधे पर बैठे नजर आये। तैमूर ने लाल रंग की कैप लगा रखी थी, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रहे थे। उनके साथ उनकी मां करीना कपूर भी पीछे- पीछे चल रही थीं। मीडिया के सामने आते ही तैमूर ने सभी को हैलो किया लेकिन उनके पापा सैफ को गुस्सा आ गया। लगातार तैमूर की फोटो खींचने को लेकर सैफ परेशान हो गये। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘बस करो यार, ऐसे तो बच्चा अंधा हो जायेगा। ‘

ऐसा पहली बार नहीं है जब तैमूर की फोटो खींचने को लेकर उनके पेरेंट्स ने ऐसा रिएक्शन दिया है। इससे पहले करीना भी अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। करीना ने कहा था कि तैमूर का चेहरा छिपा कर नहीं रख सकते हैं, ये उसके लिए खतरनाक होगा। वो बच्चा है और समझ नहीं पायेगा कि उसके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि इस बारे में थोड़ा ध्यान रखा जाये।

वैसे ज्यादातर समय ये देखा गया है कि तैमूर को मीडिया अट्रैक्शन से कोई परेशानी नहीं है और न ही कभी सैफ और करीना फोटो लेने से मना करते हैं। कुछ दिनों पहले ही सैफ ने ये भी कहा था कि कोई भी तैमूर की तस्वीरें ले, उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है, अगर उसकी तस्वीरों से किसी को खुशी मिलती है तो ये तैमूर के लिए आशीर्वाद के रूप में काम करेगा। हालांकि करीना ने भारत में पैपराजी कल्चर के बढ़ने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ये आश्चर्य जताया है कि कैसे लोग उनके दो साल के बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

बात करें पॉपुलैरिटी की तो तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान से भी ज्यादा पॉपुलर हैं। आपको बता दें कि 20 दिसंबर 2016 को पैदा हुए तैमूर ने पहले नाम और फिर अपने बेहद क्यूट लुक से सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें –

क्या सच में एक IAS से भी ज्यादा फीस लेती हैं तैमूर की आया आंटी , करीना ने खुद बताई सच्चाई
तैमूर बन जायेंगे बड़े भाई क्योंकि करीना कपूर कर रही हैं दूसरे बच्चे की तैयारी, देखिए वीडियो
इतने पॉपुलर हैं तैमूर अली खान कि मार्केट में आया उनके जैसा दिखने वाला खिलौना
सैफ और करीना के साथ मालदीव में फैमिली हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर

12 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT