ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
#DeepVeer: 20 लाख का मंगलसूत्र पहनेंगी दीपिका पादुकोण, देखें रणवीर सिंह की हल्दी की भी तस्वीरें

#DeepVeer: 20 लाख का मंगलसूत्र पहनेंगी दीपिका पादुकोण, देखें रणवीर सिंह की हल्दी की भी तस्वीरें

बॉलीवुड की बडी शादियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 14 व 15 नवंबर हो होने वाली इस रॉयल वेडिंग में अब महज 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में तैयारियों के साथ शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। कुछ ही दिन पहले दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु स्थित घर पर पारम्परिक नंदी पूजा रखी गई थी। इस पूजा में परिवार के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे और अब हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं। मगर ये तस्वीरें दिखाने से पहले हम आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए मंगलसूत्र की खरीदारी कर ली है। चलिए आपको बताते हैं दीपिका की ब्राइडल जूलरी से जुड़ी और भी खास बातें।

रणवीर ने खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र

किसी भी आम लड़की की तरह दीपिका पादुकोण भी अपने मंगलसूत्र और शादी की जूलरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। खबरों के मुताबिक वे अपनी सभी ब्राइडल जूलरी मुंबई के अंधेरी में स्थित एक बड़े जूलरी स्टोर से खरीद रही हैं। इसी जूलरी स्टोर से रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए मंगलसूत्र की खरीदारी भी की है। सॉलिटियर के इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 20 लाख है। खबरों की मानें तो दीपिका ने इस जूलरी स्टोर से अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की एक गोल्ड चेन और अपने लिए दो नेकलेस भी खरीदे हैं। खबरें तो ये भी हैं कि दीपिका पादुकोण अपनी पूरी जूलरी पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च करने वाली हैं। दीपिका और रणवीर यहां से खरीदारी कर सकें, इसलिए इस जूलरी स्टोर को समय से आधा घंटा पहले ही बंद कर दिया गया था।

DeepVeer1.jpg

#DeepVeer: शुरू हुई दीपिका रणवीर की शादी की रस्में, देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENT

रणवीर सिंह को लगी हल्दी

दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी की रस्मों के बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें छाई हुई हैं। हल्दी सेरेमनी के लिए रणवीर सिंह के पूरे घर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। रस्म के समय रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। तस्वीरों में रणवीर के गालों पर हल्दी लगी हुई दिख रही है। इस दौरान रणवीर सिंह ने खूब डांस भी किया। साथ ही वो अपने प्रियजनों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए।

Ranveer's haldi 1

Ranveer's haldi

दीपिका पादुकोण का ब्राइडल मेकअप कर सकते हैं ये जाने माने मेकअप आर्टिस्ट 

ADVERTISEMENT

दीपिका के घर हुई थी नंदी पूजा

कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु स्थित घर पर पारम्परिक नंदी पूजा रखी गई थी। पूजा के दौरान दीपिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। पूजा की तस्वीरों को दीपिका की स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। खबरें हैं कि इटली के लेक कोमो में होने वाली इस शादी में दीपिका और रणवीर अपने वेडिंग आउटफिट्स की ट्विनिंग करते नजर आएंगे। इसके अलावा परिवार के सभी लोगों के लिए भी ड्रेस कोड रखा गया है।

Deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुद दी शादी की खुशखबरी, तारीख बताकर मांगा आशीर्वाद

इमेज सोर्सः Instagram- Manav Manglani, Shaleena Nathani

ADVERTISEMENT
05 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT