ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दीपिका पादुकोण को आई अपने स्कूली दिनों की याद, रिपोर्ट देख रणवीर सिंह के उड़े होश

दीपिका पादुकोण को आई अपने स्कूली दिनों की याद, रिपोर्ट देख रणवीर सिंह के उड़े होश

बॉलीवुड एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों के साथ ही उनके बचपन, परिवार, दोस्त, अफेयर्स, पसंद-नापसंद तक, सब कुछ जानने में दिलचस्पी रखते हैं। अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए इन स्टार्स को भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहना पड़ता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padkone) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी सोशल मीडिया प्रेज़ेंस काफी अच्छी है। हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

याद आए बचपन के दिन

इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकालकर अपने बचपन के दिनों को याद कर रही हैं। वैसे तो वे पहले भी बचपन की अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं मगर इस बार उन्होंने अपनी फोटोज़ न शेयर कर अपने रिमार्क कार्ड की फोटोज़ शेयर की हैं। बचपन में बेहद चुलबुली और शरारती रहीं दीपिका के इन रिमार्क कार्ड्स की फोटोज़ देखकर उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के होश उड़ गए हैं। दीपिका की स्कूल टीचर्स की बात से इत्तेफाक रखते हुए उन्होंने भी उन फोटोज़ पर अपने एक्सपर्ट कमेंट्स दिए हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के तीनों रिमार्क कार्ड्स फिलहाल काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/deepika-padukone-hrithik-roshan-prabhas-to-star-in-ramayana-in-hindi-849588

ऐसा था दीपिका का बचपन…

दीपिका पादुकोण बचपन में काफी शरारती और बातूनी थीं। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनकी टीचर्स कहा करती थीं। दरअसल, दीपिका ने अपने जो रिमार्क कार्ड्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, उनमें से एक पर लिखा है, ‘दीपिका क्लास में बहुत बातें करती हैं’।

ADVERTISEMENT

वहीं, दूसरे रिमार्क कार्ड पर मिले रिमार्क ‘दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए’ को पढ़कर उनके अनुशासन की कड़ियां खुल रही हैं।

अभी बात यहीं खत्म नहीं हुई है, उनका तीसरा रिमार्क तो बेहद ग़जब है। उस पर लिखा है, ‘दीपिका दिन में सपने देखती हैं।’

ADVERTISEMENT

जहां उनकी इन यादों पर फैंस के एक से बढ़कर एक कमेंट्स आ रहे हैं, वहीं पति रणवीर भी अपनी क्यूटनेस दिखाने में पीछे नहीं रहे हैं।

रणवीर ने किया टीचर का समर्थन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। जब भी दीपिका सोशल मीडिया पर अपनी कोई फोटो शेयर करती हैं तो उनके पति रणवीर सिंह उस पर कमेंट करना कभी नहीं भूलते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया है। दीपिका को मिले निर्देशों का पालन करने वाले रिमार्क पर रणवीर उनकी टीचर का समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने दीपिका को ट्रबल मेकर बताते हुए लिखा, ‘हां, टीचर। मैं आपकी बातों से सहमत हूं।’ ये दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने से पीछे नहीं हटते हैं और इन रिमार्क्स से तो रणवीर सिंह को दीपिका को परेशान करने का गोल्डन चांस मिल गया।

फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म करने के बाद दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/deepika-padukone-special-makeup-for-chhapaak-acid-attack-survivor-look-in-hindi-813021
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
01 Oct 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT