ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणवीर सिंह ने करीना से पूछा “कैसे बनूं अच्छा पति”, बेबो ने दिया ये मज़ेदार जवाब

रणवीर सिंह ने करीना से पूछा “कैसे बनूं अच्छा पति”, बेबो ने दिया ये मज़ेदार जवाब

बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक थी। दीपिका से शादी करने के बाद से ही रणवीर सिंह एक अच्छा पति होने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां तक कि रणवीर खुलेआम दीपिका के प्रति अपने प्यार को ज़ाहिर करने से भी पीछे नहीं हटते। एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा भी था कि वो इस सदी के सबसे अच्छे पति बनकर दिखाएंगे। अपनी इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस करीना कपूर से अच्छा पति बनने के टिप्स मांगे हैं, जिसका बेबो ने बड़ा ही मज़ेदार जवाब दिया।  

Ranveer- Deepika relation

करीना के रेडियो शो पर पूछा सवाल

दरअसल, फिल्मों में काम करने के अलावा करीना आजकल इश्क एफएम के एक रेडियो शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ भी होस्ट करती हैं, जहां सेलिब्रिटीज उनसे अलग- अलग मुद्दों पर बात करते हैं और करीना उन्हें दिलचस्प जवाब भी देती हैं। खासकर बात अगर वाइफ या गर्लफ्रेंड से जुड़ी हुई हो। इसी शो के दौरान रणवीर सिंह ने भी उन्हें कॉल कर अच्छा पति बनने के टिप्स मांगे। रणवीर ने पूछा, “हाय करीना, मैं भी आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं। मेरी अभी- अभी शादी हुई है, इसलिए प्लीज़ कुछ टिप्स शेयर कीजिए कि टॉप हसबैंड (अच्छा पति) कैसे बनें? रणवीर और करीना के बीच हुई इस बातचीत को दीपवीर के एक फैन ने लिखकर ट्विटर पर शेयर भी किया है।

Ranveer- Deepika relation1

ADVERTISEMENT

करीना ने दिया ये मज़ेदार जवाब

दीपिका के लिए रणवीर सिंह के प्यार से सभी वाकिफ हैं, यहां तक कि करीना कपूर खान भी। तभी तो रणवीर के इस सवाल पर बेबो ने जवाब दिया, “पूरा देश जानता है रणवीर कि आप दीपिका से कितना प्यार करते हैं। आपको किसी भी टिप की जरूरत नहीं है। आप दीपिका पर जो प्यार लुटाते हैं, वो सभी बेहद पसंद करते हैं।

अगर आप कोई टिप्स चाहते हैं तो मैं आपको शादी निभाने का एक मैजिकल सीक्रेट बताती हूं। शादी के रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देना बहुत ही ज़रूरी है। इसके बाद सब चीज़ें अपने आप आसान हो जाएंगी और आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।” मानना पड़ेगा, करीना कपूर ने टिप तो बड़े कमाल की दी है, अब देखना दिलचस्प होगा कि बेबो की इस राय को रणवीर कितना मान पाते हैं। वैसे दीपवीर के रिश्ते को देखकर तो यही लगता है कि रणवीर पहले से ही दीपिका को काफी स्पेस देते हैं।

शूटिंग के दौरान दिखा करीना का बेबी बंप

आपको बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म “गुड न्यूज़” की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म में उनके अपोज़िट अक्षय कुमार नज़र आएंगे। अक्षय ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस फिल्म के बारे में जानकारी भी दी थी। मगर अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग के दौरान करीना कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आईं। करीना को बेबी बंप के साथ देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो फिल्म में एक मां का किरदार निभा रही हैं। आप भी देखिये बेबी बंप फ्लॉन्ट करती करीना कपूर की ये तस्वीरें…

kareena with baby bump1

ADVERTISEMENT

kareena with baby bump

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें-

रणवीर ने दीपिका पादुकोण को दी ढेर सारी झप्पियों की सौगात, देखें हनीमून की तस्वीरें

ADVERTISEMENT

दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन

तैमूर की इस आदत से परेशान हैं मम्मी करीना कपूर, कहा डर लगता है किसी दिन वो हाथ न उठा दे…

28 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT