ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
इस वायरल वीडियो में दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवीर, लोगों ने कहा ‘जोरू का गुलाम’

इस वायरल वीडियो में दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवीर, लोगों ने कहा ‘जोरू का गुलाम’

दीपिका और रणवीर की शादी के बाद हुए पहले रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर, दीपिका का पल्लू संभालते  हुए नजर आ रहे हैं। शादी के बाद रणवीर द्वारा दीपिका का इस तरह से ख्याल रखना फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। यही नहीं पत्नियां तो इस वीडियो में अपने पति को टैग करते हुए लिख रही हैं, ‘पति हो तो ऐसा’। लेकिन वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि क्या जिंदगी भर दीपिका के पल्लू से ही चिपके रहेंगे रणवीर!

ranveer 3742870 835x547-m 2023466

लेक कोमो में हुई शादी में भी रणवीर दीपिका का पल्लू पकड़े नजर आ रहे थे। तभी से लोग उन्हें जोरू का गुलाम कहकर ताने देने लगे थे। कहने वाले कुछ भी कहें लेकिन दीपिका के प्रति उनका केयरिंग नेचर इन तस्वीरों में साफ झलक रहा है।

deepveer-punjabi-wedding-latest-pic 1142051

ADVERTISEMENT

जहां एक तरफ दीपिका का स्वभाव एकदम शांत है, वहीं दूसरी तरफ रणवीर बहुत ही नटखट स्वभाव के हैं। वो अपने नटखट और शरारती अंदाज में लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं। उनका यही अंदाज दीपिका को बहुत पसंद आता है। ऐसा उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है। वो रणवीर को बहुत ही केयरिंग पार्टनर मानती हैं। उनका मानना है कि रणवीर बिना कहे दिल की बात समझ जाते हैं और इस बात की झलक उनकी शादी और रिसेप्शन में भी देखने को मिली। बेंगलुरु के ‘द लीला पैलेस’ में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में रणवीर सबके सामने दीपिका का पल्लू ठीक करते नजर आये।

दरअसल स्‍टेज पर आने के दौरान दीपिका का पल्‍लू उलझ गया था, तब रणवीर अपनी जगह से हटकर उनका पल्‍लू ठीक करने आए थे। इसके बाद वो दीपिका को एक फ्लाइंग किस देते हुए अपनी जगह पर वापस आकर खड़े हो जाते हैं। वहां पर खड़े मीडिया के कुछ लोग रणवीर को कहते हैं कि अभी से पल्लू संभालने लगे। उसपर रणवीर मुस्कुरा कर जवाब देते हैं, ‘अरे हमारी शादी भी हो चुकी है, अब कौन करेगा।’ ये देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

दीपिका का पल्लू ठीक करने वाला रणवीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, आप भी देखिए

दीपिका जहां इस रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में नजर आईं, वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। जानकारी के मुताबिक यह साड़ी भी दीपिका की मां की तरफ से दी गई थी, जिसे सब्यासाची ने स्टाइल किया। वहीं रणवीर की शेरवानी को जाने- माने फैशन डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था।

43984649 362950407790528 5101813734891666422 n 3160282

ADVERTISEMENT

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो ‘विला देल बालबीएनलो’ में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। दोनों तरफ के करीब 60 मेहमान इस शादी में शामिल हुए, जिनको मोबाइल साथ ले जाने पर सख्त पाबन्दी थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी। दीपवीर का पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ और अब दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है।

(फोटो, वीडियो साभार – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

वायरल वीडियो : वरमाला के दौरान जब सोनम ने आनंद को बोला ‘सॉरी बाबू’

ADVERTISEMENT

शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

जानिए क्या खास है ‘लेक कोमो’ में, जहां हुई दीपवीर जैसी कई हाई प्रोफाइल शादियां

22 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT