ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रणबीर कपूर को हुआ COVID-19, मां नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट

रणबीर कपूर को हुआ COVID-19, मां नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और इसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। नीतू ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि रणबीर फिलहाल कोविड-19 (COVID-19) की दवाइयां ले रहे हैं और उनकी तबीयत बेहतर हो रही है। 
नीतू कपूर ने लिखा, ”चिंता जाहिर करने और गुड विशेज के लिए आप सभी का शुक्रिया। रणबीर कोविड पॉजिटिव पाया गया है। वह दवाइयां ले रहा है और रिकवर हो रहा है। वह अपने घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन में है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा है”।
नीतू कपूर की इस पोस्ट पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और करिश्मा कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं रणबीर के फैंस भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा, रणबीर जल्दी से स्वस्थ हो जाएं। वहीं एक अन्य ने लिखा, रणबीर आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएं, हम आपके जल्दी से ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं। आप सभी अपना ख्याल रखें।
https://hindi.popxo.com/article/popular-tv-actresses-who-successfully-run-their-own-youtube-channel-in-hindi

इससे पहले रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया था कि वह स्वस्थ नहीं है। उन्होंने कहा था मुझे लगता है कि वह स्वस्थ नहीं है लेकिन मैं दावे से नहीं कह सकता कि उसको क्या हुआ है क्योंकि मैं इस वक्त वहां नहीं हूं। 

https://hindi.popxo.com/article/vidya-balan-talk-about-body-shaming-wight-issue-in-hindi-945041
गौरतलब है कि पिछले साल नीतू को भी कोरोनावायरस हुआ था। दरअसल, नीतू कपूर ने फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग शुरू की थी और उसके कुछ वक्त बाद ही उन्हें कोरोना वायरस हो गया था। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद नीतू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ”कुछ दिन पहले मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। हमने सभी सावधानियों का ध्यान रखा था और मैं अथॉरिटी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने समय से जवाब किया। मैं सेल्फ क्वारंटाइन में हूं और डॉक्टर से दवाइयां ले रही हूं। अब मुझे पहले से काफी अच्छा भी महसूस हो रहा है। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और सेफ डिस्टेंस बनाए रखें। अपना ध्यान रखें”।  
रणबीर कपूर ने लॉकडाउन के दौरान अपना अधिकतर समय आलिया भट्ट के साथ घर पर बिताया था। वो दोनों वहां अपने दो डॉग्स के साथ रह रहे थे। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने से पहले रणबीर कपूर कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। वहीं वह श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
 
09 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT