ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोशल मीडिया पर छाई भट्ट सिस्टर्स की फोटो, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को दिया सरप्राइज़

सोशल मीडिया पर छाई भट्ट सिस्टर्स की फोटो, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को दिया सरप्राइज़

बॉलीवुड फिल्मों की ही तरह बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरी भी काफी रोचक होती है। फैंस को अगर किन्हीं दो सितारों की डेटिंग की भनक भी लग जाती है तो वे उनके बारे में सब कुछ पता करने के लिए उतावले हो जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जो भले ही पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकारने में कतरा रहे हैं, मगर फैंस के लिए वे नंबर 1 कपल बन चुके हैं।

आलिया का स्पेशल बर्थडे

बॉलीवुड की क्यूट डिंपल गर्ल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। फिल्म ‘गली बॉय’ को मिले सुपरहिट स्टेटस को अब तक सेलिब्रेट कर रहीं आलिया ने यह दिन अपने बेहद करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया था। उनकी बहन शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर जब केक कटिंग फोटोज़ और वीडियो शेयर किए थे तो आलिया के फैंस फ्रेम में उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को ढूंढ रहे थे।

रणबीर कपूर को सेलिब्रेशन की उन फोटोज़ में न पाकर इस कपल के फैंस काफी निराश भी हुए थे। जब से इन दोनों की डेटिंग की खबर आम हुई है, तब से ही लोग इस कपल की फोटोज़ के लिए बेकरार रहने लगे हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/these-bollywood-stars-might-get-married-in-2020-in-hindi

रणबीर का बदला अंदाज़

आलिया भट्ट का बर्थडे हो और आस-पास रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नज़र न आएं, ऐसा भला कैसे हो सकता था! भले ही आलिया, रणबीर या उनके किसी फैमिली मेंबर ने इनकी साथ की फोटोज़ शेयर न की हों, मगर दोस्तों के गैंग से ये भला कैसे बच सकते थे। नताशा पूनावाला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। दरअसल, इस फोटो में नताशा के अलावा दो कपल्स भी नज़र आ रहे हैं, जिनकी एक झलक के लिए भी सब बेकरार रहते हैं।

इस फोटो में जहां एक तरफ रणबीर कपूर आलिया भट्ट को किस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को किस करते हुए पोज़ दे रहे हैं।

https://hindi.popxo.com/article/black-cat-reveals-kareena-kapoor-khan-s-secret-entry-on-social-media-in-hindi-879549

भट्ट सिस्टर्स की अनोखी बॉण्डिंग

नताशा पूनावाला की इस फोटो ने अर्जुन-मलाइका और रणबीर-आलिया के फैंस को काफी खुश कर दिया है। उनके फैंस इस फोटो की चर्चा करते हुए थक नहीं रहे हैं। वहीं, शाहीन भट्ट ने भी अपने एक वीडियो और फोटो से सबको चौंका दिया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ ही आलिया भट्ट और पूजा भट्ट भी धूप सेंकती नज़र आ रही हैं।

ADVERTISEMENT

भट्ट सिस्टर्स की यह फोटो वाकई बेहद सुंदर लग रही है। इस फोटो से पहले उन्होंने आकांक्षा रंजन कपूर का बनाया हुआ एक टिकटॉक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आकांक्षा के साथ शाहीन, आलिया और मेघना गोयल नज़र आ रही हैं।

आपको आलिया भट्ट का यह स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन कैसा लगा?

आपके लिए खुशखबरी! POPxo अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

16 Mar 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT