ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Rahul Vaidya & Disha Parmar wedding viral pics

क्या सच में राहुल वैद्य और दिशा परमार ने कर ली है शादी? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार बिग बॉस 14 से सुर्खियों में छाये हुए हैं। राहुल को अक्सर शो में केवल दिशा के बारे में बात करते देखा गया था। उन्होंने दिशा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें टेलीविजन पर प्रपोज किया था। 8 नवंबर को दिशा का जन्मदिन था और उसी समय राहुल ने बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट के सामने शो के जरिए दिशा से अपने प्यार का इजहार किया और शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया। 
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद ऐसी भी अफवाहें थीं कि दोनों शादी कर लेंगे। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर इन लवबर्ड्स की एक फोटो सामने आई है। इन फोटोज में राहुल और दिशा दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

राहुल और दिशा परमार की शादी की इन तस्वीरों को देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में दोंनों ने शादी कर ली है या फिर ये फोटो एडिटिंग का कमाल है।

दुल्हन की तरह दिखने वाली दिशा और दुल्हे की तरह दिखने वाले राहुल वैद्य फोटो में शादी करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों की फोटो देखकर कई लोग हैरान हैं। सभी जानते थे कि वे शादी कर लेंगे। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोनों इतनी जल्दी और गुपचुप तरीके से शादी करेंगे।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/actress-alia-bhatt-tested-corona-positive-in-hindi-947350

वैसे आपको बता दें कि राहुल और दिशा की ये तस्वीरें झूठी नहीं है बल्कि उन्ही की है। हालांकि वायरल तस्वीरें उनकी शादी की नहीं हैं। यह सच है कि दिशा और राहुल ने शादी कर ली, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। ये एक म्यूजिक एल्बम की तस्वीरें हैं। दोनों फिलहाल इस म्यूजिक एल्बम की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें शादी का सीक्वेंस दिखाया जाएगा।

बता दें कि दिशा परमार मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने स्टार प्लस के मशहूर शो ”प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा” में काम किया है। इस सीरियल में वह नकुल मेहता के अपोजिट दिखाई दी थीं। इस शो दिशा परमार काफी पॉपुलर हुईं हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है। दिशा और राहुल के एक दूसरे को डेट करने की अफवाहें पहले भी कई बार सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य ने दिशा परमार को प्रपोज किया। इसके बाद दिशा ने भी इस शो के जरिए राहुल को अपना जवाब दे दिया। अब बस इनके फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)
https://hindi.popxo.com/article/sana-khan-sipping-gold-plated-coffee-at-burj-khalifa-in-hindi-947205

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
06 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT