ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Qubool Hai 2.0, Karan Singh Grover, Surbhi Jyoti, Asad-Zoya

फिर लौटा ‘कुबूल है’, टीज़र में असद-जोया की दिखी दमदार वापसी

आपको ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप ‘कुबूल है’ तो याद ही होगा। साल 2012 में आये इस शो ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सीरियल में असद और जोया की जोड़ी काफी फेमस हुई थी। असद के दमदार किरदार को निभाया था एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने वहीं जोया फारुकी बनीं थीं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)। छोटे पर्दे पर यह सीरियल 4 साल तक चला था। साल 2016 में असद-जोया (Asad-Zoya) ने दर्शकों से विदा ले ली थी। मगर अब इस शो के फैंस के लिए एक अच्छी बात सामने आई है। 5 साल बाद असद-जोया एक बार फिर लौट कर आ गए हैं, वो भी एकदम नए अंदाज़ में। जी हां आपका फेवरेट शो ‘कुबूल है’ (Qubool Hai) एक बार फिर लौट आया है। 
https://hindi.popxo.com/article/valentines-week-2021-in-hindi
टीवी का पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ (Qubool Hai 2.0) नए कलेवर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए एक बार फिर तैयार है। शो का ऑफिशियल टीज़र दर्शकों के सामने आ चुका है। करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की हिट जोड़ी एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा जाने के लिए बेकरार है। असद-जोया (Asad-Zoya) की लव स्टोरी कहता यह टीज़र वैलेंटाइन वीक यानी 10 फरवरी को रिलीज किया गया। टीजर में जोया अका सुरभि ज्योति वेड‍िंग ड्रेस में भागती हुई नजर आ रही हैं। भागते-भागते अचानक जोया असद से टकरा जाती है। इस एक्सीडेंटल मुलाकात के बाद दोनों की नज़रें एयरपोर्ट पर भी टकराती हैं। आप भी देखिये ‘कुबूल है 2.0’ का यह टीज़र।
 
टीजर में असद-जोया (Asad-Zoya) की लव स्टोरी की यह पहली झलक फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है। फैंस असद-जोया की इस खूबसूरत केमिस्ट्री को टीवी पर एक बार फिर देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर इस बार उन्हें यह जोड़ी टीवी पर नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर नज़र आएगी। जी हां असद-जोया (Asad-Zoya) की लव स्टोरी कहता यह शो इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ज़ी के OTT प्लेटफॉर्म ज़ी5 (Zee5) पर रिलीज होगा। शो का प्रीमियर 12 मार्च से ज़ी5 पर होगा। 

इस शो को लेकर फैन्स काफी रोमांचित हैं। खासतौर पर पहले सीजन को देख चुके फैन्स के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जोया यानी सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने इस टीज़र को शेयर करते हुए लिखा, “एक सच्ची प्रेम कहानी कभी खत्म नहीं होती।” इसके साथ ही उन्होंने असद-जोया फॉरएवर का हैशटैग भी दिया है। वहीं करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इनके अलावा बिपाशा बासु ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र शेयर करते हुए हबी करण  को ऑल द बेस्ट कहा है। 

https://hindi.popxo.com/article/this-valentines-day-not-just-red-make-the-look-perfect-with-these-lipstick-shades-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

11 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT