ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

शादी के बंधन में बंध चुके प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में अपने रिसेप्शन की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड का ये न्यूली वेड कपल बहुत ही खूबसूरत और शाही अंदाज में नजर आ रहा था। उनका रिसेप्शन लुक भी उनकी शादी की तरह ही रॉयल था।

843889f2-ae09-474f-9feb-807859458df4

लेकिन इस रिसेप्शन में प्रियंका और निक के अलावा भी कुछ लोग थे जिन्होंने लाइमलाइट अपनी ओर खींची हुई थी। एक तो प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर और दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी। इन दोनों का ही अंदाज एकदम निराला नजर आ रहा था। प्रियंका और निक के बाद इस रिसेप्शन में लोगों की नजर इन दोनों पर ही टिकी थीं। दरअसल, जोधपुर में प्राइवेट शादी के बाद प्रियंका और निक ने परिवार और दोस्तों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस रिसेप्शन पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकी दूसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में होगी।

45751982 309794486292366 8453288998759854368 n

ADVERTISEMENT

मोदी से हुई जब प्रियंका के ससुरालवालों की मुलाकात

रिसेप्शन पार्टी में जैसे ही मोदी ने एंट्री ली, वहां सभी लोग उन्हें आदर देने के लिए सम्मानपूर्वक खड़े हो गये। मोदी ने स्टेज पर जाकर नवविवाहित जोड़े प्रियंका और निक शादी की शुभकामनाएं दी। तभी प्रियंका ने उनकी मुलाकात अपने ससुरालवालों से कराई। मोदी को देखकर उनके घरवाले काफी एक्साइडेट नजर आये। सोफी ने उन्हें देखकर कहा, ‘वाओ…. नाइस टू मीट यू मोदी जी’। फिर सभी ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। बता दें कि मोदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी अपने प्रभावी व्यक्तित्व के कारण चर्चित हैं।

देखिए वीडियो –

सोफी का देसी अंदाज

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में देसी गर्ल की जेठानी सोफी टर्नर भी शुद्ध देसी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही थी। उन्होंने गोल्डन और रोज कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें खूबसूरत गोल्डन तारों की एंब्रॉयडरी की गई थी। साथ ही उन्होंने मांग टीका के साथ स्टोन वर्क वाला नैकलेस भी कैरी किया।

priyanka chopra wedding shopie look

ADVERTISEMENT

(इमेज सोर्स – इंस्टाग्राम)

सोफी के इस खूबसूरत लहंगे की बात करें तो इसे फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।  और उनके मंगेतर, जो जोनस नैवी ब्लू कलर के सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। लेकिन सोफी की चमक के आगे सभी की लुक्स फीके नजर आ रहे थे। सोफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। हर किसी का कहना है कि सोफी भारत के रंग में पूरी तरह से रंग गई हैं।

Priyanka-Chopra-nick-jonas-first-wedding-pics

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से हुई है। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज यानि कि क्रिश्चियन तरीके से शादी की और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार। शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुईं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

#प्रियंका- निक की शादी : बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशी बाबू संग लिए सात फेरे, देखिए शादी की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा … कुछ इस तरह दिखा शादी के बाद प्रियंका का अंदाज

ADVERTISEMENT
04 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT