ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
समंदर किनारे हनीमून मना रहे प्रियंका और निक, वायरल हुआ देसी गर्ल का बिकिनी वीडियो

समंदर किनारे हनीमून मना रहे प्रियंका और निक, वायरल हुआ देसी गर्ल का बिकिनी वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों कैरीबियन आइलैंड्स में हनीमून मना रही हैं। वैसे वो इससे पहले भी वो शादी के बाद कई जगह अपने पति निक के साथ छुट्टियां एंजॉय कर चुकी हैं। लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद वो अपना रियल हनीमून टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो में प्रियंका कैरीबियन समुंदर के किनारे बिकनी पहने झूला- झूलती नजर आ रही हैं और वहीं निक अपनी वाइफ के इस क्यूट मूमेंट को कैमरे में कैद कर रहे हैं। दोनों अपने इस ट्रिप को काफी एंजॉय कर रहे हैं। इसकी झलक इनकी तस्वीरों में साफ नजर आ रही है।

प्रियंका के लिए सरप्राइज़ था ये हनीमून

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के लिए कैरीबियन आइलैंड्स में हनीमून मनाना एक सरप्राइज था। प्रियंका को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वो अपने हनीमून के लिए वहां जाने वाली हैं। ये सरप्राइज उन्हें अपने पति निक जोनस की ओर से मिला है। निक ने यह पूरा ट्रिप प्रियंका की नजरों से बचकर प्लान किया था। प्रियंका को तब तक इस बारे में नहीं पता चला, जब तक उनकी फ्लाइट वहां लैंड नहीं कर गई।

प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री

p

ADVERTISEMENT

निक ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें निक एक हाथ में सिगार पकड़े हैं और प्रियंका उनके साथ पोज दे रही हैं। इस फोटो में इन दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। निक ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है – मिस्टर एंड मिसेज जोनस।

बता दें कि इससे कुछ ही दिन पहले प्रियंका और निक स्विट्जरलैंड गये थे, जहां उन्होंने एक- दूसरे के साथ नया साल भी सेलिब्रेट किया था। साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और निक के परिवार वाले भी मौजूद थे। इस दौरान निक और प्रियंका के किस का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, देखिए इस वीडियो में –

शादी के बाद निक और प्रियंका सिर्फ दो दिनों के लिए शॉर्ट हनीमून पर ओमान भी गये थे। देखिए तस्वीर –

priyanka honymoon

ADVERTISEMENT

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने हनीमून की फोटो और उनके पति ने शेयर किया एक खास वीडियो

ADVERTISEMENT

देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा

11 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT