ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
एनिवर्सरी से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में हुई नए सदस्य की एंट्री

एनिवर्सरी से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में हुई नए सदस्य की एंट्री

निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले साल भारतीय और कैथोलिक अंदाज़ में धूम-धड़ाके से शादी के बंधन में बंधे थे। इस एक साल में दोनों के प्यार, आपसी समझ और केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की तारीफ हो या जोनस ब्रदर्स के वीडियोज़ की दाद देनी हो, दोनों ने एक-दूसरे का भरसक साथ दिया।

तुम देना साथ मेरा

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदायगी और गायन कौशल से सबको अपना फैन बना रखा है। हालांकि, मीडिया में जब उनकी और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की शादी की खबरें आनी शुरू हुई थीं तो सब चौंक उठे थे। सिर्फ इतना ही नहीं, शादी के बाद भी उनकी और निक की ज़िंदगी की राह उतनी आसान नहीं रही। दोनों की शादी पर तमाम सवाल उठाए गए और उन्हें शक के घेरे में भी रखा गया। इतनी कठिनाइयों के बावजूद प्रियंका और निक हर क़दम पर एक-दूसरे का साथ देते रहे और दुनिया के सामने पावर कपल होने की मिसाल पेश करते रहे।

अब जब उनकी शादी को एक साल पूरा होने वाला है तो दोनों इस खास मौके को बेहद शानदार बनाना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-shares-mask-selfie-with-message-owing-to-delhi-pollution-in-hindi-859226

एनिवर्सरी से पहले मिला तोहफा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर, 2019 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। हालांकि, प्रियंका ने इस सेलिब्रेशन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उन्होंने एनिवर्सरी से पहले ही अपने पति निक को सरप्राइज़ देना शुरू कर दिया है। हाल ही में निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को उनकी सुबह बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद कहा है।

वीडियो की शुरुआत में निक को जगाने के लिए प्रियंका उनके कंधे को थपथपाती हैं और फिर एक क्यूट सा पपी उस स्पेशल फ्रेम का हिस्सा बन जाता है। निक और प्रियंका को कुत्तों से बेहद लगाव है, इसीलिए प्रियंका ने निक को गिफ्ट में एक छोटा सा जर्मन शेफर्ड दिया है।

https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-trolled-for-writing-nick-jonas-incorrect-age-in-hindi-846188

सोशल मीडिया पर छाया जीनो जोनस

प्रियंका और निक जोनस ने अपने इस प्यारे पपी का नामकरण भी कर दिया है। नामकरण के साथ ही जीनो जोनस (Gino Jonas) का सोशल मीडिया अकाउंट भी बना दिया गया है और उनके फॉलोअर्स की संख्या भी देखने लायक है। जीनो जोनस के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘माई डैडी इज़ अ रॉकस्टार’ (My Daddy is a Rockstar) यानी कि मेरे पापा एक रॉकस्टार हैं।

प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में जीनो के अलावा डायना भी हैं, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट को ‘डायरीज़ ऑफ डायना’ (Diaries of Diana) के नाम से जाना जाता है। इस कपल के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की शुरुआत तो काफी शानदार रही और इसे देखकर लग रहा है कि आगे भी काफी सरप्राइज़ेस मिलने वाले हैं!

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/best-bollywood-dialogues-in-hindi
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दीबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।
27 Nov 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT