ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में किये कई खुलासे, बताईं पति की अजीबोगरीब हरकतें

प्रियंका ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में किये कई खुलासे, बताईं पति की अजीबोगरीब हरकतें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फेमस अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के रिलेशनशिप गोल्स के बारे में जानने के लिए उनके फैन्स हमेशा ही बेताब रहते हैं। वहीं प्रियंका और निक भी आए दिन अपनी मैरिड लाइफ के बारे में कई सीक्रेट बातें शेयर किया करते हैं। कभी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं तो कभी टांग खिंचाई।
हाल ही में ऑनलाइन मीडिया को दिये गये एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को लेकर कई पर्सनल बातें शेयर की हैं। प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी और निक जोनस के बारे में कई खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि निक उनके मेकअप और स्टाइल के बारे में क्या राय रखते हैं।
 
प्रियंका बताती हैं कि उनके पति उनके लिए हर समय काफी अट्रैक्टिव रहते हैं और हर सुबह उठकर उनका चेहरा निहारते हैं। इसके बाद ही वो अपने दिन की शुरुआत करते हैं। मजाकिया अंदाज़ में प्रियंका ने ये भी कहा, ‘निक मुझे जब ऐसे देखते हैं तो मैं कहती हूं, एक मिनट रुको, मैं थोड़ा मेकअप कर लूं। मेरी आंखें नींद में होती हैं, लेकिन वो फिर भी देखते हैं। वे बहुत ही अमेजिंग और सुपरस्वीट हैं।’ प्रियंका को निक की ये हरकत थोड़ी अजीब ज़रूर लगती है लेकिन वो खुद को बेहद खुशनसीब समझती हैं कि उन्हें इतना प्यार करने वाला लाइफ पार्टनर मिला है।
 
इंटरव्यू के दौरान जब देसी गर्ल से यह पूछा गया कि निक उनके मेकअप और स्टाइल के बारे में क्या सोचते हैं तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें उनका स्टाइल और मेकअप दोनों पसंद आता है। कई मौकों पर तो उन्हें उनकी नेचुरल चीजें पसंद आती हैं। प्रियंका बताती हैं कि निक उनके मेकअप से लेकर उनकी स्टाइलिंग तक, सभी चीजों की सराहना करते हैं और उन्हें कॉन्फिडेंट फील कराते हैं। 
प्रियंका और निक का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों साथ में कुकिंग करते दिख रहे थे। दोनों अपने रिलेशनशिप में ताज़गी और रोमांच बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं और खूब एंजॉय भी करते हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि निक से शादी करना उनके लिए एक अहम फैसला था। साथ ही यह भी जानकारी दी थी कि फिलहाल वो दोनों एक-दूसरे को खुश रखना सीख रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय अपने ऊपर ज्यादा वर्क प्रेशर नहीं ले रही हैं। वो अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद प्रियंका की एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिकाओं में हैं।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

13 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT