ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
बेहद खास अंदाज में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वालों ने किया अपनी बहू का वेलकम

बेहद खास अंदाज में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वालों ने किया अपनी बहू का वेलकम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूएस में अपने पति निक जोनस के साथ हैं। साल 2018 दिसंबर में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से भारत में शादी की थी। शादी के बाद उनके तीन ग्रेंड रिसेप्शन भी हुए, लेकिन अभी तक उनकी शादी का जश्न खत्म नहीं हुआ है।

जी हां, प्रियंका के ससुराल वालों ने अपनी बहू के वेलकम के लिए हाल ही में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें प्रियंका और निक के परिवार वालों, दोस्तों के अलावा हॉलीवुड जगत की बहुत सी मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं। इस सेलिब्रेशन पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

देसी अंदाज में रंगे नजर आये प्रियंका के ससुरालवाले

priyanka chopra reception hosted by nick jonas parents

निक के घरवालों ने प्रियंका का अपने परिवार में वेलकम करने के लिए खास अंदाज और लुक अपनाया। भारतीय दुल्हन प्रियंका के स्वागत में ससुराल वाले सभी देसी लुक यानि कि इंडियन ड्रेस में नजर आये। प्रियंका को अपने ससुरालवालों का ये सरप्राइज काफी पसंद आया और उन्होंने दोनों परिवारों के साथ फोटो शेयर करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENT

ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं प्रियंका

50693398 355667465266196 6947339701648634399 n

अपने ससुराल वालों की तरफ से दी गई इस रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका चोपड़ा काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का बेहद खूबसूरत स्ट्रेपलेस गाउन कैरी किया हुआ था, जोकि उन्हें रॉयल के साथ- साथ सिपंल, सोबर और गॉर्जियस लुक भी दे रहा था। वहीं उनके पति निक जोनस अपने कैजुअल लुक में ही नजर आये।

प्रियंका ने निक का हाथ थामे कुछ इस अंदाज में ली अपनी रिसेप्शन पार्टी में एंट्री और किया मस्त डांस। देखिए ये वीडियो –

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएगी प्रियंका

50844767 2070859399878186 482928912199755486 n

ADVERTISEMENT

शादी के बाद प्रियंका की हाल ही में दो फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। एक तो हॉलीवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’है जोकि वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ होगी। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

(सभी तस्वीरें/वीडियो –Instagram)

ये भी पढ़ें –

समंदर किनारे हनीमून मना रहे प्रियंका और निक, वायरल हुआ देसी गर्ल का बिकिनी वीडियो
संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

ADVERTISEMENT

अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ… : www.POPXO.comSHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।

29 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT