प्रियंका चोपड़ा और निक ने 20 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी के बाद तीसरी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चार चांद लगा दिये। फिल्म 'बाजीराव- मस्तानी' की कास्ट री-यूनियन हुई और दीपिका और प्रियंका ने साथ में डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, प्रियंका और निक की इस रिसेप्शन पार्टी रणवीस सिंह जब डांस फ्लोर पर आये तो उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका को प्रियंका के साथ डांस करने के लिए कहा। फिर क्या था फिल्म 'बाजीराव- मस्तानी' की काशीबाई यानि की प्रियंका और मस्तानी यानि कि दीपिका ने साथ में सुपरहिट 'पिंगा ग पोरी' गाने पर डांस किया। इस दौरान रणवीर ने भी दोनों का खूब साथ दिया।
View this post on Instagram
इस पार्टी में सभी लोग फुल मूड में थे। एक के बाद एक डांस परफॉर्मेंस चल रही थीं, जिसमें देसी गर्ल प्रियंका ने अपने फेवरिट सॉन्ग पर डांस किया और उसमें निक बाबू भी बॉलीवुड स्टेप करते हुए उनका साथ देते नजर आये।
View this post on Instagram
पार्टी में रणवीर सिंह तो थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। उन्होंने प्रियंका के साथ 'तूने मारी एंट्री' गाने पर भी जमकर डांस किया और साथ गाना भी गाया।
View this post on Instagram
प्रियंका और निक का यह तीसरा वेडिंग रिसेप्शन है। इससे एक दिन पहले यानि कि 19 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी। उससे पहले 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों के लिए भी एक रिसेप्शन पार्टी दी गई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग तरह के रिवाजों के बीच जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज़ यानि कि क्रिश्चियन तरीके से और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
(फोटो/वीडियो साभार- इंस्टाग्राम)
अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा सामान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ... : www.POPXO.com\SHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।
ये भी पढे़ं -
संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा
देखिए प्रियंका और निक की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का लुक, सिंपल डीसेंट अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन