ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
priyanka chopra opens indian restaurant Sona in newyork, Priyanka Chopra, New Indian Restaurant

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयाॅर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, पति के साथ पूजा कर किया शुभारंभ

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे एक के बाद एक अपने फैंस को सरप्राइज देने में लगी हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से सराहना मिल रही है, वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की। इस किताब का हिंदी अनुवाद ‘सफर अभी बाकी है’ भी रिलीज हो चुका है। अब इन सब के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम उन्होंने सोना (SONA) रखा। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का यह रेस्टोरेंट विदेश में रह रहे उनके भारतीय फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं क्योंकि यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से भारतीय खाने को समर्पित होगा।
https://hindi.popxo.com/article/women-centric-web-series-you-must-watch-in-hindi
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने इस नए काम को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका उद्घाटन इसी महीने किया जायेगा। यानी इसे मार्च महीने में ग्राहकों के लिए खोला जायेगा। वहीं रेस्टोरेंट बनने से पहले सितंबर महीने में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ यहां पूजा-पाठ भी करवाई थी। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपनी पोस्ट पर शेयर की हैं। 

तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा, “मैं आप सब के सामने न्यूयॉर्क में नया रेस्टोरेंट ‘SONA’ पेश करके बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। इस रेस्टॉरेंट में मैंने भारतीय खाने के प्रति अपना प्यार कूट-कूट कर भरा है। SONA उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। यहां के किचन की जिम्मेदारी संभालेंगे शेफ हरी नायक, जो कि बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है, जो आपको मेरे देश के खाने के सफर पर ले जाएगा। SONA इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सब को वहां देखने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रही हूं।”

प्रियंका आगे लिखती हैं, “ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन की लीडरशिप के बिना संभव नहीं हो सकता था। इस सोच को इतनी स्पष्टता से साकार करने के लिए हमारी डिजाइनर मेल‍िसा बोवर्स और बाकी टीम को धन्यवाद।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा की तस्वीरें सितंबर महीने की हैं, जब इस रेस्टोरेंट की नींव रखी जा रही थी।  

आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा यह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का पहला बिज़नेस नहीं है। इससे पहले भी वो ‘पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स’ नाम से अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी खोल चुकी हैं। जिसके अंतर्गत अभी तक वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया जा चुका है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा Anomaly नाम से अपनी एक हेयर केयर प्रोडक्ट्स की लाइन भी चलाती हैं। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/international-womens-day-quotes-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

07 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT